फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Prime Minister Narendra Modi praised the youth of Dulhedi for the cleanliness initiative

मन की बात: PM मोदी ने की दुल्हेड़ी के युवाओं की तारीफ, सुबह लोगों के उठने से पहले इलाके को कर देते हैं चकाचक

Sun, 26 Feb 2023 10:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 10:26 PM IST
सार

तीन साल की अथक मेहनत से युवाओं ने छोटे से गांव को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने दुल्हेड़ी के युवाओं की तारीफ की है। सुबह लोगों के उठने से पहले युवा इलाके को चकाचक कर देते हैं।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi praised the youth of Dulhedi for the cleanliness initiative
स्वछता जन सेवा समिति के सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

50 युवाओं की टीम ने तीन साल की अथक मेहनत से हरियाणा के भिवानी जिले के छोटे से गांव दुल्हेड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात में खास तौर पर हरियाणा के भिवानी जिले के गांव दुल्हेड़ी के युवाओं की तारीफ की तो यहां के युवाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन


युवाओं को पीएम मोदी के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर पहले तो विश्वास नहीं हुआ और फिर खुशी से झूम रहे युवाओं को स्वच्छता के क्षेत्र में नई उड़ान भरने का हौसला मिला। गांव दुल्हेड़ी की युवा स्वच्छता जन सेवा समिति पिछले तीन सालों से इलाके और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चला रही है।
विज्ञापन


समिति के प्रधान पवन दुल्हेड़ी ने बताया कि जिस समय लोग सुबह सोकर उठते हैं, तब तक तो उनकी टीम सफाई करने के बाद अपने घर लौट जाती है। ये युवा चंद घंटों में ही किसी भी सार्वजनिक स्थल को चकाचक बना देते हैं। करीब 500 मीटर से लेकर पांच किलोमीटर दायरे के इलाके में भी सफाई करते हुए नहीं थकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन ने बताया कि युवाओं ने 20 अक्तूबर 2019 से सफाई अभियान शुरू किया था। पांच दिसंबर 2019 को युवाओं की ये संस्था रजिस्टर्ड हुई। संस्था का नाम युवा स्वच्छता जन सेवा समिति रखा गया। शुरुआत में आसपास के स्कूलों में सफाई की गई और फिर अन्य सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छता के दायरे में लाया गया। कोरोना के दौरान भी संस्था ने अहम भागेदारी निभाई और युवाओं को स्वच्छता के साथ रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया। संस्था पर्यावरण के क्षेत्र में भी हरियाली का दायरा बढ़ा अहम योगदान दे रही है।

युवाओं ने स्वच्छता के लिए थामा एक दूसरे का हाथ
संस्था के प्रधान पवन दुल्हेड़ी, उप प्रधान जगदीश फौजी व महेंदर सिंह, सचिव नरेंद्र, उप सचिव बलजीत सिंह व कोषाध्यक्ष साधु राम ने बताया कि कोई किसान, कोई मजदूर, कोई दुकानदार, कोई सेवानिवृत्त तो कोई विद्यार्थी तो कोई बेरोजगार है। सभी ने स्वच्छता को लेकर एक दूसरे का हाथ थामा है। जिसकी बदौलत इलाके में ही नहीं पूरे देशभर में दुल्हेड़ी गांव को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रोत्साहन पाकर अब राष्ट्रीय स्तर पर इस मुहिम को आगे लेकर जाएंगे।


सोशल मीडिया पर भी स्वच्छता की जगा रहे अलख
संस्था के प्रधान पवन दुल्हेड़ी ने बताया कि संस्था का फेसबुक और यूट्यूब चैनल है। जिस पर वे कोई भी स्वच्छता का काम करते हैं तो उस पर लाइव रहते हैं। जिससे देश के दूसरे युवाओं को भी इससे प्रेरणा मिलती है। वे सुबह चार बजे से सुबह सात बजे तक स्वच्छता अभियान चलाते हैं, इस दौरान तो अधिकतर लोग अपने घरों में सुबह उठते भी नहीं है। सोशल मीडिया पर भी संस्था के कार्य को प्रोत्साहन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed