फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Priceless animals are no less than a star, there is a crowd of selfie-takers

किसी स्टार से कम नहीं अनमोल पशुओं का जलवा, सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Priceless animals are no less than a star, there is a crowd of selfie-takers
भिवानी। म्हारे झोटे, भैंस और घोड़े किसी स्टार से कम नहीं हैं। पशु प्रदर्शनी में उमड़े अनमोल पशुओं के साथ सेल्फी लेने वालों की कतार लगी रही। खासकर अच्छी कद काठी वाले झोटों और घोड़ों के साथ सेल्फी लेने वालों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

पशु प्रदर्शनी में कैप्टन हरिओम गतौली का रुस्तम झोटा मस्तक पर लाल पटा बांधे लोगों के बीच आकर भले ही थोड़ा शरमा रहा हो, लेकिन क्या महिला और क्या बच्चे हर कोई उसकी एक झलक पाने के लिए नजरें गड़ाए था। रुस्तम 26 बार का राष्ट्रीय चैंपियन और 6 बार अंतरराष्ट्रीय चैंपियन रह चुका है। पीएम मोदी अवॉर्ड, एशियन समिट का बेस्ट बुल, सर्वोत्तम पशुधन अवॉर्ड और हिंदुस्तान का वह पहला पशु है, जिसे कृषक रतन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इसी प्रकार पशु गैलरी में फौगाट फार्म हाउस लोहरवाड़ा का झोटा ताज भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। गांव डोभ भाली से आया ध्रुव झोटा ने भी अपने देखने वालों को निराश नहीं किया। भिवानी में 27 फरवरी तक इन्हीं पशुओं का जलवा और चर्चा रहेगी।
विज्ञापन

ताऊ कै देख सै यो ऐ रंग सै इसका, तेल ना लीप राख्या...
ताऊ कै देख सै यो ऐ रंग सै इसका, तेल ना लीप राख्या...। भिंडावास से आए सूरज को जब लोग हाथ लगा-लगाकर देख रहे थे तो उसके मालिक के मुख से यही शब्द निकले। मुर्राह नस्ल का प्योर ब्लैक जेड सूरज एक अच्छी मिल्क लाइन व ब्यूटी लाइन का झोटा है, जिसका उत्तम श्रेणी का डीएनए है। सूरज की मां का दूध 28 किलो 112 ग्राम था। सूरज की पूर्व नस्ल की एक भैंस की कीमत 25 लाख आंकी गई थी, जब वह बेची गई थी। सूरज चार बार चैंपियन रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्या है तीन बार का चैंपियन
सीबीजे फार्म गांव तालु का झोटा सूर्या भी तीन बार चैंपियन रह चुका है। बाहुबली नाम का सांड़ अपनी भारी भरकम व लहरेदार देह से बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रहा है। गांव कारी मेले से आया बाबा राकेश गिरी का मंगल घोड़ा दूर से ही लोगों को बरबस अपनी ओर खींच रहा था। प्रदर्शनी में आया पशुपालक विजयपाल का गौ शिव परिवार ऐसा है, जो कि बहुत ही प्रेम से रहता है। इसमें भोला आकल, लक्ष्मी गाय, गौरा नाम का बछड़ा है।
अरबी घोंड़ों ने रखवालों के साथ किए कदम ताल
गुरुग्राम पुलिस के अरबी नस्ल के तीन घोड़े व एक घोड़ी भी मैदान के बीचोंबीच अपने रखवालों के साथ कदम ताल कर रहे थे। गोल्ड मेडल जीत चुके इन घोड़ों के नाम कैलिबर, डेंजर ड्रमर, उत्तम व कैटरीना है। इसी प्रकार गांव ढाणी माहू के प्रेमबीर का पांच लाख का बकरा भी अपनी कद-काठी से दर्शकों को लुभा रहा है। गुजरी नस्ल का यह बकरा 44 इंच ऊंचा है और तगड़ी खुराक खाता है।
पशु प्रदर्शनी में 1575 पशु हुए पंजीकृत
भिवानी। पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित 38वीं राज्य पशु प्रदर्शनी में कुल 53 श्रेणियों में 1575 विभिन्न प्रजातियों के पशुओं ने भाग लिया। पंजीकृत पशुओं की मुर्राह श्रेणी में मुर्राह प्रजनन सांड़ 80, युवा सांड़ 121, दुधारू भैंस 64, शुष्क भैंस 87, झोटी दो से चार दांत 134, कटडे़ 144, कटड़ी 153, हरियाणा गाय श्रेणी में वयस्क सांड़ 22, दुधारू गाय 35, शुष्क गाय 69, हीफर दो से चार दांत 39, बैलों का जोड़ा 32, साहीवाल गाय श्रेणी में दुधारू गाय 17, शुष्क गाय 26, हीफर 35, प्रजनन सांड 19, दुधारू थारपारकर गाय 8, दुधारू बेलाही गाय 3, दुधारू राठी गाय 8, दुधारू गिर गाय 15, राठी, गिर, थारपारकर व बेलाही के कुल सांड़ 27, संकर नस्ल श्रेणी में दुधारू गाय 12, शुष्क गाय 10, हीफर दो से चार दांत 8, प्रजनन योग्य सांड़ 5, गोशाला पशु श्रेणी में दुधारू गाय 22, शुष्क गाय 25, प्रजनन योग्य हरियाणा नस्ल सांड़ 4, प्रजनन योग्य साहीवाल नस्ल सांड़ 4, हीफर दो से चार दांत 8, अश्व प्रजाति श्रेणी में घोड़े दो व दो से अधिक दांत 20, घोड़ी 49, घोड़े का बच्चा 28, घोड़े की बच्ची 33, गधी 4, गधे 5, ऊंट श्रेणी में नर ऊंट 22, मादा ऊंट 2, भेड़ नाली नस्ल श्रेणी में वयस्क नर भेड़ छह व छह से अधिक दांत 14, तीन व्यस्क मादा भेड़ों का समूह 13, युवा मादा भेड़ दो से चार दांत 4, युवा नर भेड़ 9, भेड़ हिसार डेल श्रेणी में व्यस्क नर भेड़ छह व छह से अधिक दांत 1, तीन वयस्क मादा भेड़ों का समूह 3, युवा मादा भेड़ दो से चार दांत 2, युवा नर भेड़ 3, बकरी श्रेणी में वयस्क बकरा छह से ज्यादा दांत 32, दुधारू बकरी 62, युवा बकरी चार से कम दांत 28, सुकर प्रजाति की योर्कशायर व लैंडरेस नस्ल श्रेणी में वयस्क नर सुकर 2, तीन युवा शावकों का समूह 2 शामिल हैं।

बाली शर्मा, शम्मी आदि कलाकारों ने किया भरपूर मनोरंजन
एक ओर जहां मेले में आए शानदार पशु लोगों के आकर्षण का केंद्र थे तो दूसरी ओर स्टेज के पास कलाकारों ने अपनी रागनियों व अन्य कार्यक्रमों से समां बांधा। कलाकार बाली शर्मा, शम्मी आदि की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया।

पशु मेले में पशुओं की फोटो को कैमरे में कैद करते पशुपालक। संवाद

पशु मेले में पशुओं की फोटो को कैमरे में कैद करते पशुपालक। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed