फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   President will come tomorrow, officials took stock of preparations and security arrangements in needle

राष्ट्रपति कल आएंगे, अधिकारियों ने लिया सूई में तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
President will come tomorrow, officials took stock of preparations and security arrangements in needle
विमान की लैंडिंग को लेकर जायजा लेते वायु सेनाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। आदर्श गांव सूई में 17 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारी सोमवार को गांव में और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राष्ट्रपति आदर्श गांव सूई का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति हेलीपेड के पश्चात झील पर आएंगे, यहां पर वे विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति झील परिसर में पौधरोपण करेंगे। एडीजीपी संदीप खिरवार, उपायुक्त आरएस ढिल्लो व पुलिस अधीक्षक अजीत शेखावत गांव में पहुंचे। अधिकारियों ने झील, ऑडिटोरियम और स्कूल में चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के विमान की लैंडिंग के लिए स्टेडियम में तीन हेलीपेड बनाए हैं। रविवार को वायुसेना के विमान ने रिहर्सल की। विमान की लैंडिंग को लेकर वायु सेनाधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को पेड़ों की कटाई व हेलीपेड स्थल पर पानी के छिड़काव करने के निर्देश दिए। अधिकारी सेठ श्रीकृष्ण जिंदल के निवास स्थान पर भी गए। वहीं दूसरी ओर एसडीएम भिवानी संदीप अग्रवाल, एसडीएम तोशाम मनीष कुमार फौगाट व एसडीएम लोहारू जगदीश चंद्र पर पूरा दिन तैयारियों में लगे रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, सौरभ सिंह आईजी सुरक्षा, राजकुमार आईपीएस, सुरेंद्र भौरिया आईपीएस व राज कुमार वत्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed