{"_id":"6186d6d97196153627726cb6","slug":"president-ram-nath-kovind-will-visit-village-sui-of-haryana-on-november-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: स्वप्रेरित आदर्श गांव सुई में 17 नवंबर को पहुंचेंगे राष्ट्रपति कोविदं, शहर की तर्ज पर बसे गांव में हैं ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: स्वप्रेरित आदर्श गांव सुई में 17 नवंबर को पहुंचेंगे राष्ट्रपति कोविदं, शहर की तर्ज पर बसे गांव में हैं ये सुविधाएं
Sun, 07 Nov 2021 12:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा/ भिवानी(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा/ भिवानी(हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:57 AM IST
सार
शहर की तर्ज पर बसे गांव सुई के विकास कार्यों पर अब तक 50 करोड़ रुपये लग चुके हैं। गांव में आठ पार्क, झील, नौकायान झूली, ऑडिटोरियम, सोलर प्लांट पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। गांव की लगभग सभी गलियां सीमेंट ब्लॉक ईंटों से पक्की की जा चुकी हैं। अब 17 नवंबर को गांव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंच रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने गांव में पहुंचकर व्यवस्थाएं जांचीं।
विज्ञापन
सुई गांव में बना ऑडिटोरियम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की तर्ज पर बसा हरियाणा के भिवानी जिले का आदर्श गांव सुई आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। यह गांव हरियाणा का स्वप्रेरित आदर्श गांव है। जिसका विकास ग्रामीणों ने मिलकर किया है, जिसका परिणाम यह है कि इस गांव को इस क्षेत्र का टूरिज्म हब माना जाने लगा है। अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 17 नवंबर को गांव के विकास कार्यों को ग्रामीणों को समर्पित करने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर शनिवार को उपायुक्त आरएस ढिल्लो और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने गांव का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
गांव सुई में लगभग छह किलोमीटर की पक्की ब्लॉक की गलियां व छोटे-बड़े आठ पार्क और 500 लोगों के बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम यहां पर्यटकों को आकर्षित करता है। वर्ष 2014 में स्वप्रेरित आदर्श गांव सुई का शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। स्वप्रेरित आदर्श गांव सुई के विकास में गांव के ही धनाढ्य श्रीकिशन जिंदल ने अब तक लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
गांव के विकास के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है। इस समिति के प्रधान सुमेर सिंह, ग्रामीण अजीत, चांदराम व डॉ. उमेद ने बताया कि आज उनका गांव सुई शहर की तर्ज पर विकसित हो गया है। दूर-दूर से लोग उनके गांव को देखने के लिए पहुंचते हैं। गांव में छोटे-बड़े आठ पार्क हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः शिक्षा: अपनों को खोने वाले बच्चों को नियम 134ए के तहत दाखिले में छूट, बिना दस्तावेज मिलेगा दाखिला
सुई गांव में बना पार्क।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के सरकारी स्कूल में साइंस लैब, कंप्यूटर लैब व 500 बच्चों के एक साथ पढ़ने के लिए बड़ी लाइब्रेरी, सीएचसी सेंटर व पशु चिकित्सालय, शहीद पार्क, आठ एकड़ में हर्बल पार्क, 500 लोगों के बैठने की क्षमता का इंडोर ऑडिटोरियम, आउट व इंडोर खेल स्टेडियम के अलावा छह एकड़ में एक झील बनी हुई है, जिसमें आगंतुकों के लिए नौकायान, रेस्ट रूम, झूले लगे हुए हैं, जो इस गांव को एक शहर का लुक देते हैं।
इसके अलावा गांव के तीन तालाबों का नवीनीकरण किया गया है और लगभग गांव की सभी गलियों को सीमेंट के ब्लॉकों से पक्का किया गया है, जिस पर लगभग 50 करोड़ रुपये का खर्च अब तक किया जा चुका है। गांव में कॉलेज बनाने व पीने के पानी के लिए बड़े स्तर के आरओ को स्थापित करने की प्रक्रिया अभी अंतिम चरण में है। गांव में ही बिजली की उचित व्यवस्था के लिए 40 किलोवॉट का सोलर पैनल भी लगाया गया है।
विकास कार्यों का लिया जायजा
गांव सुई में हुए विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने के लिए 17 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचेंगे। इसी की तैयारियों को लेकर शनिवार को भिवानी के उपायुक्त सहित प्रशासनिक अमले ने गांव सुई में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस बारे में सीआईडी के इंस्पेक्टर आजाद सिंह ढांडा ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की सूचना के लिए प्रशासनिक अमला गांव के विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचा था। जिसमें गांव में हुए विकास कार्यों व राष्ट्रपति के आगमन पर की जाने वाली संभावित तैयारियों का निरीक्षण किया गया है।