फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Preparations for the Mahapanchayat in Manisha's death case are complete; questions will be raised about the CBI investigation.

Bhiwani News: मनीषा मौत मामले में महापंचायत की तैयारियां पूरी, सीबीआई जांच पर उठेंगे सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Mahapanchayat in Manisha's death case are complete; questions will be raised about the CBI investigation.
ढिगावा मंडी। मनीषा मौत मामले में सीबीआई जांच का खुलासा नहीं होने के विरोध में सात जून को गांव ढाणी लक्ष्मण में प्रस्तावित महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सर्व समाज न्याय संघर्ष समिति के नेतृत्व में आयोजित इस महापंचायत में विभिन्न खापों, किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित 90 दिन की समयावधि पूरी होने के बाद भी मनीषा मौत मामले का खुलासा नहीं किया गया है। इसी मांग को लेकर 9 मार्च को गांव ढाणी लक्ष्मण से बुढेड़ा कन्नी तक सर्व समाज न्याय संघर्ष समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पैदल यात्रा निकाली थी। इसके बाद 11 मार्च को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया था।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार मामले में कोई सुनवाई नहीं होने पर 17 मई को सर्व जातियां श्योराण खाप 52-84 और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रदेश स्तर की सभी खापों, किसान संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों की महापंचायत सात जून को आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाणी लक्ष्मण में होने वाली महापंचायत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कोथ, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी, नैन ग्रुप के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र नैन, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान तथा भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को मनीषा को न्याय दिलाने के उद्देश्य से आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed