फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Prasad of annual bhandara will be made from 1.25 lakh liters of Ganges water

Bhiwani News: सवा लाख लीटर गंगाजल से बनेगा वार्षिक भंडारे का प्रसाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Prasad of annual bhandara will be made from 1.25 lakh liters of Ganges water
जहरगिरी आश्रम में पहुंचा प्रसाद बनाने के लिए हरिद्वार से गंगाजल। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरी आश्रम में पोष मास शुक्ल पक्ष नवमी को बाबा जहरगिरी की स्मृति में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर से साधु-संत एवं श्रद्धालु आएंगे। 31 दिसंबर को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में बनने वाले प्रसाद को गंगाजल से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आश्रम के प्रवक्ता सुरेश सैनी ने बताया कि कार्यक्रम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत जूना अखाड़ा डॉ. अशोक गिरी महाराज की देखरेख में होगा। उन्होंने बताया कि सवा लाख लीटर गंगाजल से वार्षिक भंडारे में प्रसाद बनेगा, जो कि आश्रम परिसर में पहुंचना शुरू हो चुका है। इसकी पूजा-अर्चना भी की गई। सैनी ने बताया कि वार्षिक भंडारे में देश भर से साधु-संत एवं श्रद्धालु पहुंचेंगे। महंत डॉ. अशोक गिरी महाराज ने कहा कि गंगा जल को पवित्र माना जाता है। गंगा महादेव की जटाओं से निकलती है। इसलिए यह पवित्र है। वैदिक ग्रंथों में शुभ कामों में गंगा जल का प्रयोग होता हैं। इस मौके पर बाबा कैलाशगिरी, घनश्याम यति, भग्गू गिरी महाराज, नगर परिषद पूर्व चेयरमेन मामनचंद प्रजापति, सुनील बौंदिया, किरोड़ी हलवाई, नरेश सैनी, रामसिंह तवंर, बसंत शास्त्री, जग्गू सैनी, सोनू गुज्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed