फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Postmortem halted when Civil Hospital's X-ray machine broke down

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब हुई तो रुका पोस्टमार्टम

Thu, 22 Feb 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 22 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Postmortem halted when Civil Hospital's X-ray machine broke down
नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीन को ठीक करते मैकेनिक।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब होने की वजह से बुधवार को एक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। वीरवार को चिकित्सा अधिकारियों ने एक्सरे मशीन को ठीक कराने के लिए मैकेनिक बुलाया और फिर शव का एक्सरे होने के बाद पांच सदस्यीय बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, कस्बा बवानीखेड़ा-तोशाम रोड से भुरटाना बलियाली माइनर के समीप खेत में कुएं से बरामद हुए शव की बुधवार को मृतक के परिजनों ने शनाख्त कर दी थी। वहीं इस संबंध में पुलिस ने हत्या का केस भी दर्ज किया था। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन बुधवार को शव का एक्सरे नहीं होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। बवानीखेड़ा पुलिस के जांच अधिकारी वीरवार सुबह फिर से अस्पताल पहुंचे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने से पहले उसे एक्सरे के लिए ले जाया गया और मृतक के परिजनों की फिर से शव की फिर से शनाख्त कराई गई। मृतक की पहचान महेंद्रगढ डालनवास निवासी 42 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक राजस्थान के पीपली में नशामुक्ति केंद्र से बिना बताए चला गया था। इसके बाद से ही परिजनों को उसकी कोई खोज खबर नहीं थी। वहीं बवानीखेड़ा पुलिस इस हत्याकांड की तहकीकात में जुटी है। वहीं नागरिक अस्पताल में डॉ. रिया, डॉ. गोपाल शर्मा, डॉ. मानसी, डॉ. राकेश के पांच सदस्यीय दल ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़, एक्सरे के लिए भी भटकते रहे मरीज
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में वीरवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को एक्सरे कराने का परामर्श दिया गया, लेकिन मशीन खराब होने की वजह से मरीज भटकते रहे। वहीं मैकेनिक को भी खराब मशीन ठीक करने में कई घंटे लगे। इस दौरान ओपीडी के मरीजों का एक्सरे भी प्रभावित रहा। वहीं बाहर से महंगा एक्सरे भी कराना पड़ा। दरअसल एक्सरे मशीन पहले भी खराब हो चुकी है। एक्सरे स्कैनर के तौर पर भी अलग से उपकरण लगे हैं, इन उपकरणों में भी कई बार खराबी आ जाती है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

नागरिक अस्पताल की एक्सरे मशीन को ठीक करा दिया गया है। एक्सरे के एक उपकरण में कुछ दिक्कत थी, जिसे मैकेनिक ने दूर कर दिया है। किसी भी मरीज को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
-डॉ. एडमिन, पीएमओ, नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article