फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   postman will collect rupees from house on call and deposit rupees in account , he will take only 10 rupees

डाकिया को 10 रुपये देकर बैंक में जमा कराएं नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
postman will collect rupees from house on call and deposit rupees in account , he will take only 10 rupees
घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। आज भी जिले के कई गांवों मेें बैंकिंग सेवाएं ग्रामीणों की हद से काफी दूर हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने घर बैठे ही अपने बैंक खाते में पैसे जमा कराने की सुविधा लोगों के लिए शुरू की है। इतना ही नहीं आमतौर पर बैंकों में नकद निकासी और पैसा जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। डाक विभाग किसी भी बैंक खाताधारकों को घर बैठे अपने खाते में नकद पैसा जमा कराने की सुविधा देगा। इसके लिए 10 हजार रुपये तक के लिए डाकिया को 10 रुपये देने होंगे।
भिवानी और चरखी दादरी जिले के अंतर्गत करीब 444 गांव आते हैं। इनमें से कई गांवों में आज भी बैंकिंग सेवाएं नहीं हैं। इसके चलते लोगों को पड़ोसी गांवों में पैसों का लेनदेन करने के लिए जाना पड़ता है या फिर सीधे शहर की तरफ ही दौड़ लगानी पड़ती है। कोरोना काल में भी बैंकिंग सेवाएं भले ही बहाल रहीं, मगर संक्रमण का खतरा बैंकों में आनेजाने वालों पर भी मंडराता रहा। इन सभी दुविधाओं को दूर करने के लिए डाक विभाग ने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा की शुरुआत की है। भिवानी और चरखी दादरी जिले में डाक विभाग की 189 ब्रांच हैं और 35 सब ब्रांच हैं, जबकि भिवानी में मुख्य डाकघर शाखा है। इन सभी ब्रांचों और सब ब्रांचों में डाक विभाग ने उपभोक्ताओं को घर बैठे अपने बैंक खाते में नकदी जमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

ऐसे कराएं घर बैठे खाते में पैसा जमा
गूगल प्ले स्टोर पर डाक विभाग का पोस्ट इन्फो एप उपलब्ध है। एप डाउनलोड कर कोई भी उपभोक्ता घर बैठे ही डाक विभाग के पास रिक्वेस्ट भेज सकता है। जिसके बाद संबंधित पते पर थोड़ी देर बाद ही डाकिया उसके घर पहुंचेगा। डाकिया उपभोक्ता से कैश लेगा और तुरंत उसी समय उपभोक्ता के बताए गए खाते में पैसा ट्रांसफर कर देगा। एक दिन में अधिकतम दस हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उपभोक्ता से सिर्फ दस रुपये चार्ज वसूला जाएगा। उसी समय बैंक में रजिस्टर्ड फोन नंबर पर खाते में पैसे जमा होने का मैसेज भी आएगा। डाक विभाग कोरोना काल में लोगों को घर बैठे दस हजार रुपये तक की बैंक खाते से निकासी की सुविधा भी मुहैया कराता आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मेले पर रोक, डाकघर से 30 रुपये में मिलेगा 250 मिलीलीटर गंगाजल
कोरोना की तीसरी संभावित लहर की वजह से कांवड़ मेले व धार्मिक स्थलों पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। ऐसे में हर साल गंगोत्री व हरिद्वार से कांवड़ लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कराने वाले भक्तों को भी निराश होना पड़ेगा। मगर डाक विभाग इस पाबंदी में भी शिव भक्तों को डाकघर की सभी शाखाओं में मात्र 30 रुपये में 250 मिलीलीटर गंगाजल उपलब्ध कराएगा। डाक विभाग के पास 2100 गंगाजल की बोतल स्टॉक में उपलब्ध कराई गई हैं। (संवाद)

घर बैठे जमा कर सकेेंगे रुपये
डाक विभाग ने भिवानी और चरखी दादरी जिलों में घर बैठे उपभोक्ताओं को नकद पैसा जमा कराने की सुविधा की शुरूआत की है। डाक विभाग का कर्मचारी मौके पर ही उपभोक्ता के पैसे को उसी के खाते में ट्रांसफर करेगा। जिस पर एक फीसदी शुल्क डाक विभाग द्वारा लिया जाएगा। एक दिन में अधिकतम दस हजार रुपये तक पैसा जमा कराने की सुविधा उपभोक्ताओं को होगी। इससे पहले बैंक खाता से नकद निकासी की सुविधा डाक विभाग द्वारा दी जा रही थी। डाकघर की सभी शाखाओं में गंगाजल भी मिलेगा।
-हरीश कुमार, डाक अधीक्षक, मुख्य डाकघर घंटाघर भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed