फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Positive cases of dengue are continuously found, fogging work slows down again.

Bhiwani News: डेंगू के लगातार मिल रहे पॉजिटिव केस, फॉगिंग का काम फिर धीमा

Sat, 07 Dec 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 07 Dec 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Positive cases of dengue are continuously found, fogging work slows down again.
भिवानी। डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर फॉगिंग का काम धीमा हो गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं। अब तक जिले में डेंगू के 170 पॉजिटिव मिल चुके हैं। शहरी दायरे के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ भी डेंगू का प्रभाव कम नहीं हो रहा है। दिन के समय तापमान बढ़ रहा है जबकि शाम के समय ठंड हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो डेंगू का मच्छर शाम के समय ज्यादा सक्रिय होता है। ऐसे समय में फॉगिंग कराना कारगर रहता है।
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों के साथ शहरी दायरे में वार्ड पार्षदों को भी फाॅगिंग के संबंध में जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। जिन इलाकों में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं आसपास के घरों में भी बुखार संभावित मरीजों की जांच स्वास्थ्य विभाग करा रहा है। गांवों में फॉगिंग कार्य की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई है जबकि शहरी दायरे में ये काम नगर परिषद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल डेंगू पॉजिटिव काफी कम है। स्वास्थ्य विभाग लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बुखार पीड़ितों की पहचान कर रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में भी डेंगू जांच की सुविधा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed