फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pollution decreased in Bhiwani, but the air is not breathable

भिवानी में प्रदूषण में आई कमी, पर हवा सांस लेने लायक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pollution decreased in Bhiwani, but the air is not breathable
देर शाम सरकुलर रोड पर छाए प्रदूषण के बीच से गुजरते वाहन । संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर की हवा शनिवार को भी जहरीली ही रही। हालांकि प्रदूषण का स्तर शुक्रवार की अपेक्षा कुछ कम हुआ, लेकिन शहर की हवा सांस लेने लायक नहीं हुई है। प्रदूषण के कारण सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंखों में जलन और एलर्जी के मरीजों की भी परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को शहर का एक्यूआई 384 दर्ज किया गया है। शुक्रवार को यह 437 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कुछ लोगों द्वारा मनाया गया दिवाली का जश्न पूरे शहर की सेहत पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस होने के कारण सभी कारखाने भी बंद रहे, वहीं छुट्टी होने के कारण बाजारों में भी खासी भीड़ नहीं थी। इसके बावजूद प्रदूषण के स्तर पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। धुआं अभी भी वातावरण में बना हुआ है।
विज्ञापन

ठंड भी बढ़ने लगी
जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, मौसम भी ठंडा होता जा रहा है। मौसम में नमी होने के कारण प्रदूषण छंट नहीं पा रहा है। वहीं हल्की धुंध और धुआं मिलकर हालत खराब कर रहे हैं। अलसुबह और शाम के समय ऐसा लगता है जैसे धुंध छाई हो। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कुछ दूर पैदल चलने पर ही लोग हांफना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही 12 दिन तक एक्यूआई की स्थिति
दिनांक एक्यूआई
26 अक्तूबर 117
27 अक्तूबर 192
28 अक्तूबर 226
29 अक्तूबर 265
30 अक्तूबर 285
31 अक्तूबर 225
01 नवंबर 184
02 नवंबर 246
03 नवंबर 278
04 नवंबर 390
05 नवंबर 437
06 नवंबर 384
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed