फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Polling teams returned to the control room late at night

Bhiwani News: देर रात तक कंट्रोल रूम में लौटीं पोलिंग टीमें

Sun, 06 Oct 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 06 Oct 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Polling teams returned to the control room late at night
भिवानी। विधानसभा चुनावों में जिले के 941 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान कराने के बाद पोलिंग टीमें शनिवार देर शाम तक वापस आती रहीं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम के अंदर ईवीएम और वीवीपैट जमा कराई गई।
विज्ञापन

एक-एक कर पोलिंग टीमों ने अपनी चुनावी सामग्री भी वहां ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों को संभलवाई। इस दौरान पोलिंग टीमों में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों की भी काफी भीड़ जुटी। इसकी वजह से चुनावी सामग्री जमा कराने में ही कर्मचारियों को दो से तीन घंटे तक लग गए। वहीं दूर दराज के इलाकों से पोलिंग टीमें देर रात तक लौटेंगी।
विज्ञापन

भिवानी के चारों विधानसभा लोहारू, तोशाम, बवानीखेड़ा भिवानी में शनिवार को मतदान कराने के बाद इवीएम और वीवीपैट जमा कराई गई है। आठ अक्तूबर मंगलवार को मतगणना कराई जाएगी। तब तक यहां स्ट्रांग रूम के अंदर कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें यहां रखा जाएगा। कंट्रोल रूम की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरों के अलावा पांच लेयर से भी अधिक कड़ी सुरक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लोकल पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी यहां चौबीसों घंटे मोर्चाबंदी कर कड़ा पहरा देंगे। वहीं शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर मतदान के बाद सभी बूथों से पोलिंग टीमों के लौटने पर वाहनों के जाम की स्थिति बनी। वहीं कर्मचारियों की भीड़ भी चुनावी सामग्री जमा कराने में धक्का-मुक्की के बीच फंसी रही।


कैरू में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मतदान
कैरू। कैरू क्षेत्र के गांवों में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। ग्राम पंचायत पंचों, फोर डब्ल्यू युवा क्लब व डाॅ. भीमराव आंबेडकर क्लब के सदस्यों ने बूथों पर शांति पूर्वक निपटाने के लिए सहयोग किया।




सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होते ही युवाओं व महिलाओं की कतार लग गई। चुनाव को लेकर सभी वर्गों में उत्साह देखने को मिला। मतदान में युवाओं से अधिक बुजुर्गों का हौसला देखने को मिला। गांव देवराला के सबसे उम्रदराज 99 वर्षीय व्यक्ति किसान फूल सिंह ने अपने पौते के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि 1952 से लेकर आज तक लोकसभा, विधानसभा व पंचायत के चुनाव में भागीदारी करता रहा है। जन्मजात अपाहिज कृष्ण हिम्मत दिखाते हुए अपने स्तर पर मतदान बूथ मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed