फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   police team, hamla

धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को पकडने गई हांसी पुलिस टीम पर हमला

Thu, 12 Dec 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
police team, hamla
धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को पकड़ने पुलिस दिनोद गांव पहुंची तो आरोपी को पकड़ते ही परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को पुलिस से छुड़ा लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घायल तीनों पुलिस कर्मियों को इमरजेंसी लाया गया। पुलिस ने शिकायत पर दो नामजद व अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे का है। हांसी सदर थाने में जनवरी 2018 में दर्ज धोखाधड़ी के केस में भिवानी के तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है। तीसरे आरोपी अनिल को पकड़ने के लिए सदर थाना हांसी से एसआई राममेहर अपने दो साथियों एचसी मुकेश और एचसी प्रवीण के साथ बुधवार दोपहर को गांव दिनोद पहुंचा। पुलिस टीम के सदस्यों के अनुसार, जब वे गांव में पहुंचे तो आरोपी अनिल अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था। उसे बताया कि धोखाधड़ी के मामले में उसे जांच में शामिल करना है तो वह भागने लगा। हमने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिसकर्मी एसआई राममेहर, एचसी मुकेश ने बताया कि जब उन्होंने अनिल को पकड़ा तो शोर सुनकर उसके परिवार के सदस्य वहां आ गए। उसके दो भाई और चार-पांच महिलाएं थी। सभी ने आते ही उन पर हमला कर दिया। धक्का-मुक्की हुई तो अनिल पकड़ से छूटकर भाग निकला। महिला और उसके भाइयों ने उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद वे उपचार के लिए इमरजेंसी भिवानी पहुंचे।
विज्ञापन

यह था मामला : हांसी के गांव माजोद वासी समुंद्र सिंह ने बताया हांसी सदर थाना में हनुमान गेट वासी सतीश कुमार, दिनोद वासी अनिल, दिनोद वासी विंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसके पास दो गाड़ियां है, जो उसने सतीश को छह जुलाई 2017 में दी थी। उसे किराया दिया जाना था। 30 जुलाई 2017 को गाड़ियों की स्थिति देखने भिवानी आया तो सतीश नहीं मिला। बाद में उसे पता लगा कि गाड़ियों का गैर कानूनी कार्यों शराब तस्करी आदि में प्रयोग किया जा रहा है। आरोपी ने तय शर्तों के अनुसार किस्त भी नहीं भरी। बाद में पता लगा कि सतीश ने गाड़ियां विंद्र और अनिल को दे रखी है। पुलिस ने शिकायत पर अनिल, सतीश, विंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। मामले में सतीश और विंद्र की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि अनिल फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी पुलिस टीम पर हमले की वारदात हुई है। आरोपी अनिल, गुलाब, राज कुमार व पांच-छह महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राकेश कुमार, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed