{"_id":"6127f2ae8ebc3e494c7de0e7","slug":"police-stopped-the-marriage-of-10-year-old-children-bhiwani-news-hsr609941387","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 10 साल के बच्चों की शादी रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 10 साल के बच्चों की शादी रुकवाई
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। सोशल मीडिया पर वीरवार को वारयल हुए एक वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो नाबालिगों की शादी रुकवाई है। हैरत की बात है कि दोनों ही बच्चे 10 से 12 साल के हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुला लिया, वहीं मामले की जानकारी सुरक्षा अधिकारी को दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हुआ यह कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दो छोटे बच्चे एक घर में पूरे स्वागत के साथ प्रवेश होते दिखाई दे रहे थे। दावा किया जा रहा था कि ये दोनों ही बच्चे दूल्हा-दुल्हन हैं और विवाह के बाद उनकी गृह प्रवेश की रस्म निभाई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड की एक महिला ने इसकी लिखित शिकायत लोहारू पुलिस थाने में दे दी। शिकायत मिलते ही लोहारू थाना पुलिस हरकत में आई और वीडियो में बताई जा रही जगह पर पहुंच कर शादी रुकवा दी गई। दोनों ही पक्षों को पुलिस थाने में ले आई।
गहनता से पूछताछ की जाएगी
मामले में दोनों पक्षों से गहन पूछताछ की जाएगी। मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रोटेक्शन ऑफिसर को सूचना दे दी गई है, दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-पवन कुमार, थाना प्रभारी, लोहारू।