{"_id":"6161ea368ebc3ed32248e1b5","slug":"police-arrest-accused-of-murder-from-delhi-bhiwani-news-hsr6140193190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ हत्या का आरोपी दिल्ली से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ हत्या का आरोपी दिल्ली से काबू
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय की टीम ने हत्या व हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपी जयकुमार उर्फ भादर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर निजी अस्पताल में उपचार के दौरान साथियों के साथ फरार हो गया था। जयकुमार के खिलाफ भिवानी, हिसार व राजस्थान में हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, जान से मारने की धमकी के 21 केस दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि गांव बिधवान निवासी एक महिला ने सिवानी पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि 14 जुलाई को जयकुमार उर्फ भादर एक पिकअप गाड़ी में अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर पर आया और महिला व उसके दोहते पर जान से मारने की नी यत से गोली चला दी। इस पर पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी जयकुमार उर्फ भादर भिवानी, हिसार व राजस्थान में अनेक मामलों में फरार चल रहा था। सीआईए द्वितीय के इंचार्ज नरेंद्र ने एक टीम का गठन किया। जिसमें झुप्पा चौकी इंचार्ज एएसआई मनोज, एएसआई राकेश, मुख्य सिपाही जयवीर, मख्य सिपाही रमेश व महिला सिपाही सरोज शामिल थी। टीम ने कड़ी मेहनत कर आरोपी जयकुमार उर्फ भादर को बीएसएफ कैंप छावला दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान उससे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब होगा कि आरोपी जयकुमार उर्फ भादर को पैर में चोट की वजह से पुलिस पहले नागरिक अस्पताल और बाद में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां उसे दाखिल किया गया था। गत तीन अक्तूबर की रात को बदमाश अपने दो अन्य साथियों के साथ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बदमाश को पकड़ने के लिए सीआईए की स्पेशल टीम का गठन किया था।