फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Players will get the facility of Sports Climbing (Speed) Center

Bhiwani News: भिवानी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगी खेल स्पोर्ट क्लाइंबिंग (स्पीड) सेंटर की सुविधा

Sat, 24 Feb 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 24 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Players will get the facility of Sports Climbing (Speed) Center
भिवानी। प्रदेश की गठबंधन सरकार ने अपने आखिरी बजट में भिवानी पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए खेल स्पोर्ट क्लाइंबिंग (स्पीड) सेंटर की सुविधा की सौगात दी है। हालांकि बजट से कई अन्य वर्गों को भी राहत मिली है। वहीं 7,500 से अधिक आबादी वाले जिले के 150 से अधिक गांवों को भी इस बजट में फायदा होगा। क्योंकि इन गांवों के अंदर अब सफाई के मायने और अधिक बेहतर होंगे।
विज्ञापन

ताजेवाला हेड से चार पाइप लाइनों के जरिये दक्षिणी हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी, हिसार और आसपास के जिलों में पानी पहुंचाया जाएगा। इससे बाढ़ भी नहीं आएगी और सूखे खेतों की सिंचाई के संसाधन और अधिक बेहतर होंगे।
विज्ञापन

सीएम मनोहरलाल ने अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में भिवानी को एक बार फिर से उम्मीद दिखाई हैं। इसमें स्पोर्ट क्लाइंबिंग (स्पीड) सेंटर की सुविधा देने की घोषणा की है। पेरिस ओलंपिक के लिए नए खेल स्पोर्ट क्लाइंबिंग (स्पीड) सेंटर की सुविधा से युवा खिलाड़ियों को ओलंपिक तक पहुंचने के लिए सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दिनों में पहाड़ी इलाकों में ज्यादा बारिश होने की वजह से यमुना नदी में उफान रहता है। ताजेवाला हेड से चार पाइप लाइनों के जरिये दक्षिणी हरियाणा के भिवानी जिले को काफी फायदा मिलेगा।
वहीं खेतों की सिंचाई के लिए जल संसाधन बढ़ने के साथ पेयजल जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा। क्योंकि जिले में नहरी पानी के साथ जिले के 312 गांवों की आबादी की प्यास यमुना के पानी से ही बुझती है।
भिवानी जिले को खेल हब और मिनी क्यूबा के नाम से भी जाना जाता है। प्रदेश में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भिवानी जिले से ही हैं। ऐसे में बजट में खिलाड़ियों के लिए भी बेहतर सौगात दी है, जिसका फायदा विश्व स्तर की स्पर्धाओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को मिलेगा।


भिवानी को खेल स्पोर्ट क्लाइंबिंग (स्पीड) सेंटर की सुविधा की सौगात बजट में मिली है। भिवानी के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर डंका बजता है। ऐसे में यहां के खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं मिलने से जूनियर खिलाड़ियों को भी विश्व स्तरीय स्पर्धाओं के लिए बेहतर तैयारी के लिए अच्छा विकल्प भी मिलेगा। -धुरेंद्र हुड्डा, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed