फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   player ready for olympic games

ओलंपिक में पंच के साथ दिखेगा छोटी काशी के पांव का दम

Wed, 23 Jun 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
player ready for olympic games
ओलंपिक को लेकर अभ्यास करते अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनीष कौशिक। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। 23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो, जापान में होने वाले ओलंपिक खेलों में इस बार छोटी काशी यानी भिवानी से खिलाड़ी मुक्के के साथ-साथ पांव का दम भी दिखाएंगे। 47 साल में पहली बार कोई पैरा ताईक्वांडो की खिलाड़ी देश के लिए ओलंपिक खेलेगी। वहीं मुक्केबाजी में दो खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

आज ओलंपिक दिवस है। इसको लेकर हमने भिवानी जिले से ओलंपिक खेलों के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों से बात की। उन्होंने बताया कि वे इस समये ओलंपिक खेलों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। वहीं नवोदित खिलाड़ी भी भीम स्टेडियम में अभ्यास कर अपने खेल को निखारने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इटली में तैयारी कर रहे बॉक्सर मनीष कौशिक
जिले के गांव देवसर निवासी बॉक्सर मनीष कौशिक को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। मनीष कौशिक दुुनिया के छठे रैंक के मुक्केबाज हैं। जुलाई में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में 63 किलोग्राम भार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मनीष ने वर्ष 2008 में मुक्केबाजी में सफर शुरू किया था। मनीष ने बताया कि उनका लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाना है। वह फिलहाल इटली में मुक्केबाजी का अभ्यास कर रहे हैं, जहां से वे सीधे ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन चैंपियन पूजा का लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना
गांव नीमड़ीवाली निवासी पूजा बोहरा हाल विकास नगर में परिवार से साथ रहती हैं। पूजा बोहरा 75 किग्रा भार वर्ग के लिए ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। पूजा बोहरा एशियन चैंपियनशिप में लगातार दो बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। अब वह ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर इटली में अभ्यास कर रही हैं। पूजा ने बताया कि अपने देशवासियों, कोच और परिजन सहित शुभचिंतकों के विश्वास को कायम रख ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। उन्हें विश्वास है कि वे सफलता हासिल करेंगी।
एमडीयू में तैयारी कर रहीं अरुणा तंवर
गांव दिनोद निवासी अरुणा तंवर वर्ल्ड रैंकिंग में चार नंबर की खिलाड़ी हैं। भारत की ओर से टोक्यो पैरालंपिक में ताईक्वांडो में क्वालिफाई किया है। अरुणा तंवर ने वर्ष 2016 से ताईक्वांडो खेल में अपना कॅरिटर शुरू किया था। वह 49 किलो भार वर्ग में खेलती हैं। अरुणा तंवर ने बताया कि वह कोच स्वराज सिंह, सुखदेव राज और अशोक कुुमार से प्रशिक्षण लिया है। अभी हाल में वह रोहतक स्थित एमडीयू में खेल का अभ्यास कर रही हैं।
खिलाड़ी अलग-अलग शिफ्ट में कर रहे अभ्यास
भीम स्टेडियम में फिर से खेल का अभ्यास शुरू हो गया है। खिलाड़ी सुबह और शाम अलग-अलग शिफ्टों में अभ्यास कर रहे हैं। भिवानी जिला मिनी क्यूबा के नाम से प्रसिद्ध है। इस बार ओलंपिक में बॉक्सर पूजा रानी बोहरा, बॉक्सर मनीष कौशिक और पैरा ताईक्वांडो में अरुणा तंवर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उम्मीद है ये खिलाड़ी स्वर्ण पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाएंगे। साथ ही रोजाना अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से अपील है कि मेहनत करें, ताकि उनका भी ओलंपिक जैसे खेलों में चयन हो सके। बुधवार को भीम स्टेडियम में भी ओलंपिक दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

- मदनपाल, कार्यकारी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी।

इटली में खेल अभ्यास करतीं बॉक्सर पूजा बोहरा।

इटली में खेल अभ्यास करतीं बॉक्सर पूजा बोहरा।- फोटो : Bhiwani

पैरा ताईक्वांडो खिलाड़ी अरुणा तंवर।

पैरा ताईक्वांडो खिलाड़ी अरुणा तंवर।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed