{"_id":"691ccd895e1e609560034844","slug":"piyush-alias-bachchi-the-main-accused-in-the-attack-on-the-businessman-leaders-son-turned-out-to-be-a-history-sheeter-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142705-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: व्यापारी नेता के बेटे पर हमले का मुख्य आरोपी पियूष उर्फ बच्ची निकला हिस्ट्रीशीटर, हत्या–हत्या प्रयास व शस्त्र अधिनियम की 12 प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: व्यापारी नेता के बेटे पर हमले का मुख्य आरोपी पियूष उर्फ बच्ची निकला हिस्ट्रीशीटर, हत्या–हत्या प्रयास व शस्त्र अधिनियम की 12 प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस।
भिवानी। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानू प्रकाश शर्मा के बेटे जतिन से रंगदारी मांगकर मारपीट करने के मामले में पकड़ा गया मुख्य आरोपी पियूष उर्फ बच्ची बड़ा हिस्ट्रीशीटर निकला। आरोपी पर हत्या, हत्या प्रयास, शस्त्र अधिनियम और लड़ाई-झगड़े सहित कुल 12 प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। वहीं पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने जिले में संगठित अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत शहर थाना पुलिस ने दुकानदार से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में मुख्य आरोपी पियूष उर्फ बच्ची को सोमवार को हालू बाजार से गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता जतिन ने पुलिस को बताया था कि उसकी हालू बाजार चौक पर पालाराम हलवाई की दुकान है। 16 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह मक्का की रेहड़ी पर गया था जहां दो युवकों ने दुकान चलाने के नाम पर रंगदारी मांगी और खुद को पियूष उर्फ बच्ची के संगठित गिरोह का सदस्य बताया। जतिन द्वारा पैसे देने से मना करने पर कुछ देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ आया और दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया और जाते समय धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। 17 नवंबर को शहर थाना भिवानी के अंतर्गत जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने मुख्य आरोपी पियूष उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी एक साल पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था। वहीं पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर रही है।