{"_id":"67194181b6345ef5b902de69","slug":"pipe-touched-high-tension-line-father-of-six-died-due-to-electric-shock-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124749-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हाईटेंशन लाइन से छू गया पाइप, करंट लगने से छह बच्चों के पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हाईटेंशन लाइन से छू गया पाइप, करंट लगने से छह बच्चों के पिता की मौत
Thu, 24 Oct 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। चरखी दादरी जिले के गांव सारंगपुर निवासी एक किसान की खेत में फसल के अंदर पानी लगाने के दौरान लाइन बदलने के दौरान हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे भिवानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
वहीं बुधवार को अटेला कलां पुलिस ने शव का भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार गांव सारंगपुर निवासी 47 वर्षीय अशोक मंगलवार रात को खेत में फसल में पानी लगा रहा था। जब वह ट्यूबवेल पर पाइप लाइन बदल रहा था तो इसी दौरान वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार को पाइप छू गया। करंट लगने से अशोक बेसुध होकर गिर पड़ा।
जब परिजनों को करंट लगने का पता चला तो वे उसे भिवानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था और छह बच्चों का पिता था। अटेलाकलां पुलिस के जांच अधिकारी एचसी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक अशोक के बेटे नितिन कुमार के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।