फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People suffered in the scorching heat as temperatures hit 38 degrees.

Bhiwani News: 38 डिग्री तापमान में भीषण गर्मी से बेहाल रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
People suffered in the scorching heat as temperatures hit 38 degrees.
शहर में रविवार शाम के समय आसमान में छाए बादल। 
भिवानी। जिले में पिछले एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी और चिपचिपाहट भरी उमस ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को आसमान में बादल छाए रहे लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप और हवा में नमी के कारण दोपहर तक तापमान बढ़ जाता है। एसी और कूलर भी तीखी उमस के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं। पंखों से निकलने वाली गर्म हवा ने लोगों की दिन और रात की नींद हराम कर दी है।
विज्ञापन


दोपहर में बाजारों में पसरा सन्नाटा, बिक्री 50 से 60 प्रतिशत तक घटी
सराय चौपटा, घंटाघर, नया बाजार, बिचला बाजार और हलवासिया मार्केट जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सन्नाटा पसरा रहता है। भीषण लू और चिलचिलाती धूप के कारण ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज से आने वाले ग्राहक बाजारों का रुख करने से बच रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार दोपहर के समय बिक्री करीब 50 से 60 प्रतिशत तक घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी के साथ अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। चिकित्सक लोगों को दोपहर के समय बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलने, सूती कपड़े पहनने और पानी व अन्य तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। स्थानीय निवासी और व्यापारी अब झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और ठप पड़ा कारोबार दोबारा रफ्तार पकड़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed