{"_id":"661b01d52e9142647d0db784","slug":"people-from-different-communities-burnt-the-effigy-of-bjp-candidate-from-gujarat-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-116011-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विभिन्न समाज के लोगों ने फूंका गुजरात के भाजपा प्रत्याशी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विभिन्न समाज के लोगों ने फूंका गुजरात के भाजपा प्रत्याशी का पुतला
Sun, 14 Apr 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शनिवार को महाराणा प्रताप चौक पर विभिन्न समाज के लोगों ने गुजरात भाजपा उम्मीदवार पुरुषोत्तम रूपाला के राजपूत समाज की महिलाओं पर गलत टिप्पणी किए जाने के विरोध में उनका पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह तंवर ने किया।
उन्होंने कहा कि गत दिवस गुजरात में चुनावी जनसभा के दौरान गुजरात के राजकोट से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला द्वारा राजपूत समाज एवं उनकी महिलाओं के खिलाफ गलत बयानबाजी कर ओछी एवं महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया हैं। साथ ही उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से उक्त उम्मीदवार की टिकट काटे जाने की मांग की। हरिसिंह यादव, अधिवक्ता एवं प्रधान सत्यजीत पिलानिया, देवेंद्र सोढी, कल्लू भट्ट, रविंद्र खरे, जेपी कौशिक ने संयुक्त रूप से भाजपा उम्मीदवार के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
राजपूत प्रतिनिधि सभा के जिला प्रधान सतीश चांग, युवा प्रधान गोपाल चौहान, पूर्व डीजीएम अजीत सिंह, ठाकुर लाल सिंह, विरेंद्र जाटू लोहारी, सुरेंद्र ईटीओ, अर्जुन, पार्षद संजय, रणधीर, बिजेंद्र सांवड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा ने पुरुषोत्तम रूपाला की टिकट नहीं काटी और कार्रवाई नहीं की तो वे भाजपा का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि रूपाला के गलत बयानबाजी के खिलाफ जब राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना व राज शेखावत ने विरोध प्रकट किया तो गुजरात की भाजपा सरकार ने उनके साथ बदतमीजी और बुरा व्यवहार करते हुए उनकी आवाज को दबाने का काम किया। इसलिए राजपूत समाज पूरे देश में भाजपा का पुरजोर बहिष्कार कर रही हैं। भाजपा इस मामले में जल्द निर्णय ले, नहीं तो देश स्तरीय आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व वाइस चेयरमैन राजकुमार, परमजीत सिंह मड्डू, पदम, अभिजीत लाल सिंह, धीरज, पवन ठाकुर, सुरेंद्र आशियान व समस्त वीर महाराणा प्रताप युवा राजपूत सेना, नरेश तंवर, यशपाल परमार, तेजपाल मौजूद रहे।