फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People crave for water in 30 colonies of the city, today there is hope for relief

शहर की 30 कॉलोनियों में पानी को तरसे लोग, आज राहत की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
People crave for water in 30 colonies of the city, today there is hope for relief
भिवानी। नहर में पानी आए 25 दिन बीत चुके हैं और टैंक अब पूरी तरह खाली हो चुके हैं। पूरा शहर पेयजल संकट से जूझ रहा है। वीरवार को शहर की करीब 30 कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई नहीं हुई। जिस कारण हाहाकार मचा रहा। जन स्वास्थ्य विभाग ने बचे हुए थोड़े पानी से सप्लाई की। मगर वह कुछ घरों तक ही पहुंच सका। शहर के अधिकतर भाग खासकर टेल की कॉलोनियों में लोग पानी की बूंद-बूंद को तरसते नजर आए। पानी के लिए परेशान लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के भी फोन खूब घनघनाये, व्हाट्सअप मैसेज भी किये मगर कोई जवाब नहीं मिलने से अधिकतर लोग निराश रहे। नहर में वीरवार देर रात तक पानी आने की आस है। जिसके बाद शुक्रवार-शनिवार को टैंक भरे जाएंगे। ऐसे में रविवार और सोमवार से पेयजल सप्लाई नियमित होने की आस है।
विज्ञापन

गर्मी में पारा चढ़ने के साथ ही लोगों का कंठ पानी के बिना सूख रहा है। शहर की 30 से अधिक कॉलोनियों में वीरवार को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। हालांकि पब्लिक हेल्थ विभाग एक दिन छोड़ एक दिन पानी की सप्लाई राशनिंग से कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद कई कॉलोनियों में तो डेढ़ माह से जल संकट बना है। जबकि कई हिस्सों में सप्ताह भर से पानी नहीं आ रहा है। पुराना जलघर के अलावा निनान जलघर व डाबर कॉलोनी के जलघर भी सूख चुके हैं। सिंचाई विभाग के अनुसार 12 मई की देर रात तक पानी आने की उम्मीद है। जूई नहर में 850 क्यूसेक पानी का इंडेंट भेजा हुआ है। अगर शुक्रवार अल सुबह तक भी जूई नहर में पानी आता है तो फिर शनिवार को पानी का पूरा बहाव होगा और रविवार से जलघर के टैंक भरना शुरू होंगे। ऐसे में सोमवार से ही लोगों को राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

----
इन हिस्सों में गहराया जल संकट -
शहर के हनुमान ढाणी, हनुमान गेट, वाल्मीकि बस्ती, कुम्हारान मोहल्ला, पतराम गेट, बाड़ी मोहल्ला, आजाद मोहल्ला, खाड़ी मोहल्ला, शिक्षा मार्ग, सराय चौपटा, विद्या नगर, नया बाजार, दिनोद रोड लाइन पार की कॉलोनियों के अलावा कोंट रोड, ढाणा रोड की अधिकतर कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन :::
निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से जूई नहर में 850 क्यूसेक पानी वीरवार देर रात तक पहुंच जाएगा। हमारी प्राथमिकता लोगों की पेयजल जरूरतों के हिसाब से जल घर के टैंकों को भरना रहेगी। जूई नहर में सात दिन तक पानी चलेगा।

- राहुल शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जूई वाटर सर्विसेज, सिंचाई विभाग भिवानी।
------
वर्जन :::
जलघर के टैंक सूख चुके हैं। अभी तक नहरों में पानी नहीं आया है। अगर वीरवार रात तक भी नहरों में पानी आता है तो शुरूआत में पानी के साथ मिट्टी अधिक रहेगी, जिसकी वजह से इस पानी को सीधे जलघरों में नहीं भरा जाएगा। रविवार तक टैंकों में पानी भरना संभव हो पाएगा। जिसके बाद सोमवार तक पेयजल आपूर्ति नियमित होने की उम्मीद है।
- प्रवीण जांगड़ा, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed