Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Patients with stomach and viral infections are increasing due to changing weather, citizens should be alert
{"_id":"69c6c9a5694035c3680bc695","slug":"patients-with-stomach-and-viral-infections-are-increasing-due-to-changing-weather-citizens-should-be-alert-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148777-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बदलते मौसम में बढ़े पेट व वायरल संक्रमण के रोगी, नागरिक रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बदलते मौसम में बढ़े पेट व वायरल संक्रमण के रोगी, नागरिक रहें सतर्क
भिवानी। मौसम बदलने के साथ जिले में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और दूषित पानी के सेवन से पेट और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में ओपीडी में उल्टी और दस्त की शिकायतों वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
तापमान में बदलाव के कारण मच्छर अधिक सक्रिय हो गए हैं जो जल स्रोतों को संक्रमित कर रहे हैं। दूषित खान-पान और पानी के सेवन से नागरिक वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने आमजन को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि पीने के पानी को अच्छी तरह उबालकर ही ठंडा करके इस्तेमाल करें। खुले खाद्य पदार्थों और कटे हुए फलों का सेवन न करें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें और सोते समय मच्छरदानी या रिपेलेंट्स का प्रयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लगातार उल्टी या दस्त होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और ओआरएस का घोल लेते रहें।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि इस समय लापरवाही गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है इसलिए सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।