फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patients upset for not making OPD slip, raised slogans of Murdabad

ओपीडी पर्ची नहीं बनने पर बिफरे मरीज, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Patients upset for not making OPD slip, raised slogans of Murdabad
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पर्ची बनावाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नागरिक अस्पताल में आए दिन अव्यवस्था के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को ओपीडी कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में सुबह आठ बजे से उपचार की पर्ची बनवाने के लिए आए मरीजों की डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद भी पर्ची नहीं बन पाई। गुस्साए मरीजों ने ओपीडी में ही कर्मचारियों के सामने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

पर्ची बनाने को लेकर मरीजों की कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद कर्मचारी अपनी सीट पर पहुंचे और मरीजों की उपचार पर्ची बनानी शुरू की।
अस्पताल में नारेबाजी करते हुए मरीजों ने बताया कि वे चिकित्सक से जांच करवाने के लिए सुबह आठ बजे नागरिक अस्पताल आए थे। मगर ओपीडी का समय सुबह नौ बजे होने की वजह से उन्हें एक घंटा बाहर इंतजार करना पड़ा, हालांकि भीड़ अधिक होने की वजह से वे बाहर ही लाइन में खड़े हो गए। सुबह नौ बजे सुरक्षाकर्मी ने ओपीडी का गेट खोला, जिसके बाद वे उपचार पर्ची की खिड़की पर लाइन में खड़े हो गए। मरीजों ने बताया कि साढ़े नौ बजे तक कोई भी कर्मचारी पर्ची बनाने के लिए नहीं आया, जिसके कारण उन्हें उपचार करवाने में काफी देरी हो गई। गर्मी के मौसम में लाइन में लगकर उनका बुरा हाल हो गया, क्योंकि वे पहले से ही बीमार थे। ऐसे में अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े नौ बजे कर्मचारी आए है और उनकी नारेबाजी के बाद उन्होंने पर्ची बनानी शुरू की है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन

अनुबंधित कर्मचारी हटाने से बिगड़ी व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में जिले से करीब 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इसकी वजह से जहां कर्मचारी नौकरी जाने के कारण परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने की वजह से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। अस्पताल में एलटी, क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई पदों के कर्मचारी नौकरी से हटाए हैं। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए धक्के खाने पड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय
नागरिक अस्पताल की ओपीडी का समय फिलहाल सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक की है। अब गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य विभाग ओपीडी के समय में बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत 16 अप्रैल से सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा।
कर्मचारियों को दिया नोटिस
मामला मेरे संज्ञान में आया है और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जानकारी लगते ही व्यवस्था दुरुस्त करवा दी गई थी और सभी मरीजों पर्ची बनाई गई।
-डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल भिवानी।
सुबह 8 बजे आ गए थे
अस्पताल में सुबह आठ बजे आकर बैठे थे। मगर नौ बजे आकर कर्मचारियों ने ओपीडी का ताला खोला। अब साढ़े नौ बजे का समय हो गया है, अब तक कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए हैं। अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- साधुराम, जाटूलोहारी।
आंख में तकलीफ है
आंख में तकलीफ है, जिसके उपचार के लिए अस्पताल में आया था। चिकित्सक ने सुबह आठ बजे आने के लिए कहा था, जिसके कारण हम तो समय पर आ गए। मगर कर्मचारी अब तक (सुबह 9:30 बजे) नहीं आए है। पर्ची बनवाने के लिए कर्मचारियों का इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने की वजह से पसीने से बुरा हाल है।
- जगदीश, मुंढाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed