फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Outrage in several areas, including Sector-13, over unscheduled power cuts; peaceful protest held at the substation.

Bhiwani News: अघोषित बिजली कटौती से सेक्टर-13 सहित कई क्षेत्रों में आक्रोश, सब-स्टेशन पर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Outrage in several areas, including Sector-13, over unscheduled power cuts; peaceful protest held at the substation.
भिवानी। सेक्टर-13, न्यू हाउसिंग बोर्ड, ईडब्ल्यूएस और सेक्टर-23 में लगातार गहराते बिजली संकट को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष फैल गया। बार-बार होने वाले फॉल्ट, कम वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान नागरिकों ने नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा के नेतृत्व में सोमवार को सेक्टर-13 स्थित 33 केवी बिजली सब-स्टेशन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान विभाग के उपमंडल अभियंता (एसडीओ) अंकित मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का लिखित आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा ने कहा कि सेक्टरवासी विभाग से किसी प्रकार का टकराव नहीं चाहते बल्कि केवल अपनी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली गुल होना, ढीले तारों के कारण फॉल्ट और कम वोल्टेज की समस्या नागरिकों के साथ अन्याय है। इस अवसर पर समाजसेवी चिरंजीलाल सांवरिया, सत्यवान हसान, मनोहर लाल सरदाना, डॉ. हरज्ञान सिंह ग्रेवाल और करण सिंह श्योराण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed