{"_id":"667a0b22bafb96f77d006204","slug":"opposition-to-installation-of-mobile-towers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-119164-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: संजीव कॉलोनी और ग्वार फैक्टरी क्षेत्र के लोगों ने किया मोबाइल टावर लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: संजीव कॉलोनी और ग्वार फैक्टरी क्षेत्र के लोगों ने किया मोबाइल टावर लगाने का विरोध
Tue, 25 Jun 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। स्थानीय संजीव कॉलोनी और ग्वार फैक्टरी क्षेत्र के लोगों ने कॉलोनी के घनी रिहायशी क्षेत्रों में लगने वाले एक निजी कंपनी के टावर का विरोध जताते हुए सोमवार को उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा और मोबाइल टावर का कार्य रोकने की मांग की।
पूर्व सैनिक महेश चौहान व दलबीर उमरा ने उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र मोबाइल टावर का हब बना दिया है, जहां पर करीब हर 70 मीटर दूरी पर एक टावर लगा है। उन्होंने कहा कि ग्वार फैक्टरी के पीछे घना रिहायशी क्षेत्र है। यहां कई मकान बने हैं। इनके बीच स्थित एक खाली प्लॉट में नियमों का उल्लंघन कर एक व्यक्ति निजी संचार कंपनी का टावर लगवा रहा है।
उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में टावर लगवाने के दौरान 100 मीटर क्षेत्र में स्कूल या अस्पताल न होने, रिहायशी क्षेत्र के पड़ोसियों की मंजूरी लेने और कमेटी क्षेत्र में टावर लगने पर कमेटी की इजाजत होने, पर्यावरण विभाग की मंजूरी होने सहित अन्य नियमों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस रिहायशी क्षेत्र के पास घनी आबादी होने के साथ ही मंदिर, दूध की डेयरी स्थापित है। यदि यहां टावर लगता है तो उसके रेडिएशन से आमजन को कैंसर का खतरा बढ़ेगा। लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र के पशुपालक दुग्ध उत्पादकों को भी नुकसान होगा।
उन्होंने बताया कि टावर लगवाने वाला व्यक्ति उनकी कॉलोनी के निवासियों से भी अभद्रता कर चुका है। कॉलोनीवासियों ने टावर का विरोध जताने पर धमकाने का आरोप भी लगाया। कॉलोनीवासियों ने उपायुक्त से इस क्षेत्र में टावर लगाने के कार्य को स्थगित करने की मांग की है। इस मौके पर दलबीर उमरा, महेश चौहान, दीवानचंद कुकरेजा, सविता सरदाना, अनीता, गोमती देवी, माया देवी, लज्जा रानी, कुलदीप सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।