फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   online road tax colectet in other state truck

प्रदेश से सभी टीसीपी हटाए, ऑनलाइन जमा कराना होगा टैक्स

Fri, 09 Jul 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
online road tax colectet in other state truck
परिवहन विभाग ने प्रदेश में अपने सभी कर संग्रह केंद्रों (टीएसपी) को हटाने का फैसला लिया है। अब दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहन चालकों को प्रदेश की सीमा में प्रवेश से पूर्व ही ऑनलाइन टैक्स जमा कराना होगा। हालांकि जांच के लिए सभी एंट्री प्वाइंट पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की टीम मौजूद रहेंगी। प्रदेश के दस जिलों में 13 स्थानों पर यह कर संग्रह केंद्र परिवहन विभाग ने बनाए थे।
विज्ञापन

मालूम हो कि दूसरे राज्यों के सभी व्यावसायिक वाहनों को हरियाणा आने पर परिवहन कर देना पड़ता है। जिसके लिए परिवहन विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में 13 जगह पर ये टीसीपी बनाए गए थे। तीन जिलों में दो तो बाकी सात जिलों में एक-एक टीसीपी बनाए गए थे। गुरुग्राम में शेरोल और सिकंदरपुर, फरीदाबाद में बदरपुर बॉर्डर, रेवाड़ी में जयसिंहपुर खेड़ा, झज्जर में बहादुरगढ़, भिवानी में झुप्पा और लोहारू, सिरसा में डबवाली, जींद में दत्ता सिंह बॉर्डर, पंचकुला में मनसा देवी और मरनवाला, अंबाला में जग्गी सिटी सेंटर और सोनीपत में कुंडली में ये टीसीपी बनाए गए थे। इन सभी को अब बंद करने का फैसला 5 जुलाई को किया गया है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। अब यह टैक्स विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा कराना होगा। परिवहन आयुक्त ने प्रदेश के सभी आरटीए को यह निर्देश भी जारी किए हैं कि ऑनलाइन टैक्स जमा कराने के बारे में वाहन मालिकों को जागरूक करें ।
विज्ञापन

ऑनलाइन टैक्स जमा करने से आएगी पारदर्शिता
टैक्स जमा करने के दौरान कई बार कर्मचारियों पर हेराफेरी के आरोप वाहन चालक लगा देते थे। कई बार रुपये ज्यादा लेने तो कई बार रसीद नहीं देने के आरोप लगते थे। मगर अब विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन टैक्स जमा होने से कार्यप्रणाली में पूरी तरह पारदर्शिता आ जाएगी। वहीं दूसरी ओर विभाग पर वर्कलोड कम होगा। वहां तैनात रहने वाले कर्मचारियों से दूसरा काम लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर एंट्री प्वाइंट पर तैनात रहेगी जांच टीम
प्रदेश में जहां से भी टीसीपी हटाए गए हैं, उन मार्गों पर जांच टीम मौजूद रहेंगी। दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। जिसने टैक्स जमा नहीं कराया होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कर संग्रह केंद्र बंद कर दिए गए हैं। अब वाहनों का टैक्स ऑनलाइन जमा कराना होगा। इसके लिए हम वाहन चालकों को जागरूक भी कर रहे हैं। जो भी व्यावसायिक वाहन चालक बिना टैक्स जमा कराए प्रदेश में आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अंग्रेज सिंह, आरटीए सचिव, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed