{"_id":"6171a7da546f2d26350c3485","slug":"one-case-of-dengue-was-found-three-patients-returned-home-after-recovering-bhiwani-news-hsr6150271116","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का एक केस मिला, तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का एक केस मिला, तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
विज्ञापन
लारवा मिलने पर नोटिस जारी करते स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जिले में वीरवार को डेंगू का एक नया मरीज सामने आया है। वहीं तीन मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 66 हो गया है। इनमें से तीन मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 21 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर तक आएगी।
डेंगू नियंत्रण व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे लगातार जारी है। इसके लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग की 141 टीमें काम में लगी हुई हैं। फीवर मास सर्वे के तहत वीरवार को मलेरिया की जांच के लिए शहरी क्षेत्र में 56 और ग्रामीण क्षेत्र में 269 ब्लड स्लाइड बनाई हैं। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं डेंगू की जांच के लिए 21 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिले में अब तक मलेरिया की जांच के लिए 8526 ब्लड स्लाइड और डेंगू की जांच के लिए 854 सैंपल लिए हैं। राहत की बात है कि मलेरिया का कोई केस नहीं मिला, वहीं डेंगू के 66 केस मिल चुके हैं।
एंटी लारवा अभियान के तहत घरों में डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर स्वास्थ्यकर्मी लोगों को चेतावनी नोटिस जारी कर रहे हैं। साथ ही उन्हें डेंगू के प्रकोप से बचाव के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं। जिले में डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर अब तक 3177 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
डेंगू के लक्षण मिलने पर तुरंत जांच कराएं
डेंगू से बचाव के लिए सावधानी रखना जरूरी है। घर में अगर किसी को डेंगू के लक्षण लग रहे हैं तो तुरंत उसके स्वास्थ्य की जांच करवाएं। साथ ही बुखार के मरीज का विशेष ध्यान रखें। घर में रखे कूलर, पौधों के गमले, पुराने पड़े टायर व कबाड़ में सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि ऐसी जगह पर डेंगू के मच्छर के पनपने का अधिक खतरा रहता है।
- डॉ. संध्या गुप्ता, उपसिविल सर्जन, भिवानी