फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One Block, One Product Scheme will be started from Bhiwani: Dushyant

वन ब्लॉक, वन प्रोडक्ट योजना की भिवानी से की जाएगी शुरुआत : दुष्यंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
One Block, One Product Scheme will be started from Bhiwani: Dushyant
भिवानी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती उसका कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। वे यहां देवीलाल सदन में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं एवं जल्द ही उनके निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की योजना कौशल विकास के तहत शुरू की गई वन ब्लॉक, वन प्रोडक्ट योजना की शुरुआत भिवानी से की जाएगी। यह भिवानी शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन कलस्टर वन प्रोडक्ट योजना को राज्य के 150 ब्लॉकों में शुरू किया है। इस योजना के तहत उत्पाद को बढ़ावा देगा, जिससे पैकेजिग, शिपिंग आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। चौटाला ने कहा कि जजपा प्रदेश की जनता से किए गए अपने चुनावी वादे पूरे करने में लगी हुई है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार का आरक्षण दिया जाना है। इस अवसर पर जिला प्रधान विजय सिंह गोठड़ा, बलदेव घणघस, पार्षद ईश्वर मान, जगदीश धनाना, रविंद्र पटौदी, अल्का आर्य, मामन प्रजापति, राजेश भारद्वाज, विकास बुड़ानिया, प्रेम धनाना, बल्लू बामला, कृष्ण बजीणा, वजीर मान, सुरेंद्र राठी, सेठी धनाना, यशवीर घणघस, सीताराम सिंगला, रामेश्वर चांग, अवतार सांगवान, दिलबाग तालु, प्रो. करण सिंह, राजकुमार ओबरा, डॉ. जयवीर बूरा, राजेंद्र कस्वां गुड्डी लांग्यान, राजेश आर्य, सोमबीर, शंकर आहूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed