{"_id":"673a66abcc414790630a6de4","slug":"one-arrested-with-pistol-and-two-stolen-vehicles-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125881-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पिस्तौल और चोरी की दो गाड़ियोंं सहित एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पिस्तौल और चोरी की दो गाड़ियोंं सहित एक को दबोचा
विज्ञापन
भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने अवैध हथियार रखने व गाड़ियां चोरी करने के मामले में एक आरोपी को सिंघानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कंवारी हाल ग्लोबल सिटी हिसार निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी से हिसार से पिस्तौल के बल पर छीनी गई एक स्विफ्ट गाड़ी व हिसार से चोरी की गई एक आई 20 गाड़ी को बरामद हुई है।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के इंचार्ज उप निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गश्त के दौरान बस अड्डा गांव सिंघानी मौजूद थी। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एक बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट गाड़ी में ओबरा की तरफ से सिंघानी आ रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी करके सूचना के आधार पर एक गाड़ी को रुकवाया गया। गाड़ी के आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।
गाड़ी चालक की तलाशी लेने पर पुलिस को चालक से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को गाड़ी से 10,000 रुपये भी बरामद हुए है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियार हिसार निवासी अपने एक दोस्त से लेकर आया है। आरोपी पर हत्या, दुष्कर्म, चोरी, जान से मारने की धमकी संगीन धाराओं के तहत एक दर्जन के करीब मामले हांसी, हिसार व भिवानी में दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।