फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On Tuesday, 75 registrations were done on new collector rates in the district.

Bhiwani News: मंगलवार को जिले में नए कलेक्टरों रेटों पर हुई 75 रजिस्ट्री

Wed, 04 Dec 2024 11:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:06 AM IST
विज्ञापन
On Tuesday, 75 registrations were done on new collector rates in the district.
लघु सचिवालय में ​स्थित उप मंडल अ​धिकारी कार्यालय। 
भिवानी। सरकार की ओर से रजिस्ट्रियों के लिए नए कलेक्टर रेट लागू किए गए है। मंगलवार से नए कलेक्टर रेटों पर रजिस्ट्रियां होनी शुरू हो गई है। मंगलवार को पहले दिन भिवानी तहसील समेत जिले में नए कलेक्टर रेटों से 75 रजिस्ट्रियां हुई हैं। इनमें से 43 रजिस्ट्रियां भिवानी तहसील में हुई।
विज्ञापन

सोमवार को तकनीकी खामी होने के कारण रजिस्ट्रियां नहीं हो पाई थीं। दरअसल, सोमवार से नए कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्रियां होनी थीं। लेकिन तकनीकी खामी होने के चलते सोमवार को रजिस्ट्रियां नहीं हो पाई थी। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार से जिला तहसील में रजिस्ट्री करवाने का कार्य शुरू हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस लीं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रियां शुरू होने के बाद मंगलवार को नए कलेक्टर रेटों जिले भर में 75 रजिस्ट्रियां हुईं। इनमें से 18 रजिस्ट्री जिला राजस्व अधिकारी ने 13 एसडीएम व 12 रजिस्ट्रियां भिवानी तहसील कार्यालय में हुईं। जबकि अन्य 32 रजिस्ट्रियां जिले की अन्य तहसीलों में हुई। तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार से नए कलेक्टरों रेटों पर रजिस्ट्रियां करने का कार्य सुचारू रूप से जारी रहा। पहले दिन जिलेभर की तहसीलों में कुल 75 रजिस्ट्रियां हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed