{"_id":"5e5d57be8ebc3ec5535e8acb","slug":"old-man-commited-sucide-in-bhiwani-bhiwani-news-rtk545112430","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने लगाया फंदा, पुत्रवधू पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने लगाया फंदा, पुत्रवधू पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाणी कतवार गांव में एक बुजुर्ग ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मृतक की पुत्रवधू उसकी जमीन अपने नाम करवाने के लिए अपने परिजनों के साथ उस पर दबाव बना रही थी। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में ढाणी कतवार निवासी चरणा सिंह ने बताया कि हम तीन भाई है। मेरे छोटे भाई दलीप का लड़का सोहन कलाली गांव में शादीशुदा है। सोहन की पत्नी पिछले करीब नौ महीने से अपने मायके में है। सोहन के दो लड़के भी उसी के साथ अपने ननिहाल में है। बकौल चरणा सिंह, उसके भाई के पास साढ़े पांच एकड़ जमीन है, जिसमें से तीन एकड़ और छह कनाल तो ढाणी कतवार में है तथा डेढ़ एकड़ जमीन बलियाली गांव में है। आरोप है कि दलीप की पुत्रवधू ने दलीप पर दबाव बनाकर उसकी तीन एकड़ छह कनाल जमीन अपने बेटों के नाम करवा ली थी। लेकिन अब वह बाकी बची उसकी डेढ़ कनाल जमीन, प्लाट व घर अपने नाम करवाना चाहती थी। इस काम में दलीप की पुत्रवधू की मौसी तथा एक अन्य भी साथ दे रहे थे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उसके भाई पर गलत इल्जाम लगाकर उसे बदनाम किया है। इससे तंग आकर उसके भाई ने रात को अपने मकान में फांसी का फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
पुलिस जांच अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चरणा सिंह की शिकायत पर मृतक की पुत्रवधू मोनिका, मोनिका की मौसी भानवती व हरदत्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।