फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officials found leakage after six days

अधिकारियों को छह दिन बाद मिला लीकेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Officials found leakage after six days
दिनोद गेट चौक पर लीकेज कनेक्शन से बहता पानी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। दिनोद गेट महाराजा नीमपाल चौक पर पिछले छह दिनों से सड़क धंसने के कारणों का पता लगाने में जुटी जनस्वास्थ्य विभाग की टीम को शुक्रवार को एक निजी कनेक्शन लीक मिला। उसकी वजह से मुख्य सड़क भी बार-बार धंस रही थी। जर्जर पाइप से लगातार पानी निकल रहा था। ये पानी सड़क में गहराई तक थोथ बना रहा था, जिसकी वजह से मिट्टी भी जमीन के अंदर धंस रही थी।
विज्ञापन

10 अप्रैल को बीएंडआर विभाग ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर दिनोद गेट चौक के समीप धंसी हुई सड़क की खुदाई कराई थी। जेसीबी से खुदाई के बाद गड्ढे में भी पानी भर गया था। इस पानी को पंप के सहारे निकाला गया। उसके बाद कई दिनों तक लीकेज का पता लगाने के लिए अधिकारी दिनरात लगे रहे।अधिकारियों ने कुछ पाइपों को भी बंद किया था। इसके बावजूद भी लीकेज का समाधान नहीं हुआ। पब्लिक हेल्थ अधिकारियों ने लीकेज का पता लगाने के लिए प्रयास जारी रखे। शुक्रवार को मौके पर काम कर रहे पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को एक जर्जर हाल पाइप लीक मिला। उसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

छह दिन में आया करीब सात लाख का खर्च
बीएंडआर और पब्लिक हेल्थ विभाग को करीब छह दिन तक यहां खुदाई कर काम जारी रखा। इस दौरान करीब सात लाख रुपये खर्च आया। इसमें बीएंडआर और पब्लिक हेल्थ विभाग का खर्च शामिल है। निजी कनेक्शन की लीकेज ने दोनों विभागों को लाखों की चपत लगा डाली। अब विभागीय अधिकारी भी इस कार्य के खर्च का पूरा भार लीकेज वाले निजी कनेक्शन मालिक पर डालने की तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कनेक्शन वाले पर डाला जाएगा खर्च को बोझ
दिनोद गेट क्षेत्र में सड़क धंसने के कारणों का पता लगाने के लिए लगातार छह दिन तक काम जारी रखा गया। यहां पर एक निजी पेयजल कनेक्शन लीक पाया गया है। इसका पाइप जर्जर हाल होने की वजह से कई जगह से फट चुका है। उसके पानी के कारण ही सड़क बार-बार धंस रही थी। करीब सात लाख रुपये इस कार्य पर खर्च आया है। उच्चाधिकारियों से बात कर इस खर्च का बोझ लीकेज कनेक्शन वाले मालिक पर डाला जाएगा, क्योंकि उसकी लापरवाही की वजह से सरकारी संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
-ब्रजेश जावला, जेई पब्लिक हेल्थ विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed