फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   oath to stay away from social evils oath to stay away from social evils

Bhiwani News: संत कबीर जयंती पर लोगों ने ली सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की शपथ

Mon, 30 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
oath to stay away from social evils oath to stay away from social evils
लोहारू। कस्बे की धानक धर्मशाला में संत कबीरदास जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप तायल और भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहताश चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मौजूद लोगों ने संत कबीरदास को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की शपथ ली।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रदीप तायल ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीर ने समतामूलक और शिक्षित समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर मेहनत और ईमानदारी से जीवन जीने की प्रेरणा दी। तायल ने लोगों की मांग पर धर्मशाला में शेड बनवाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहताश चौहान ने कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समाज को नशा व बुराइयों से मुक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में कालूराम प्रधान, कृष्ण मोरवाल, राहुल, सुरेश कुमार, रामभगत तोमर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed