फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NSS volunteers launched water conservation campaign

Bhiwani News: शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया जल संरक्षण अभियान

Mon, 13 Jan 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 13 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers launched water conservation campaign
तोशाम। बनवारी लाल जिंदल सूईवाला महाविद्यालय तोशाम की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से मोहल्ला जोगियों में चलाए जा रहे साप्ताहिक विशेष शिविर के तीसरे दिन जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी संजय गुप्ता ने स्वयं सेवकों को बताया कि जल जीवन के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। जल की दो बूंद बिना जीवन संभव नहीं है। आप सब अपने-अपने समूह में बस्ती में जाकर लोगों को समझाएं कि जल का संरक्षण करें, जल व्यर्थ न बहाएं, जितनी जरूरत हो उतना ही पानी इस्तेमाल करें। स्वयंसेवकों ने बस्ती में जाने से पहले 2 घंटे मोहल्ले के आसपास के इलाके में विशेष तौर पर सफाई अभियान चलाते हुए सफाई का कार्य किया। शिविर में शुभम, रोबिन, मोहित, अनिल, शिवानंद, योगेश आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन


शिविर में स्वयंसेविकाओं को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

खरक। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक कलां में प्राचार्या डाॅ. रीमा परमार की अध्यक्षता में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप के पांचवें दिन कार्यक्रम अधिकारी सुषमलता के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी जयराम, एसएमसी उपप्रधान नरेंद्र व सांगाहेडा विद्यालय से कॉमर्स प्रवक्ता ओमप्रभा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनीषा एंड टीम की ओर से भाषण, कविता व स्किट के माध्यम से पर्यावरण को बचाने व प्रदूषण को भगाने का सफल प्रयास किया गया। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यदि अपने विद्यालय के प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवक पर्यावरण की चुनौतियों को समझकर स्वयं और दूसरों को इसी विषय के बारे में शिक्षित करें तो निश्चित रूप से समाज में बदलाव आएगा और यह पर्यावरण की रक्षा करने का सफल प्रयास साबित होगा। कार्यक्रम में बबीता, अनीता, संगीता और पूनम आदि माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed