फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now there will be a permanent solution for valve leakage in Rajiv Colony, leakage was not found in New Bharat Nagar

Bhiwani News: अब राजीव कॉलोनी में वाल्ब लीकेज का होगा स्थायी समाधान, न्यू भारत नगर में लीकेज नहीं मिली

Mon, 01 May 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Now there will be a permanent solution for valve leakage in Rajiv Colony, leakage was not found in New Bharat Nagar
भिवानी। अब शहर की राजीव कॉलोनी में वाॅल्व लीकेज का स्थायी समाधान होगा। यहां पर वाॅल्व के लिए नया चैंबर बनाया जाएगा। वहीं शहर के न्यू भारत नगर कॉलोनी और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पूर्व मंत्री के क्षेत्र में भी लोग गंदा पानी गटक रहे हैं। विभाग ने लीकेज ढूंढने के लिए सड़क के बीचोंबीच गड्ढे खोद रखे हैं, मगर अभी तक न लीकेज का पता चला है न ही खोदे गए गड्ढो को भरा है। रात के अंधेरे में ये गड्ढे हादसों की वजह भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए आठ इंची मुख्य पेयजल लाइन पुराना जलघर से जाती है। इसी मुख्य लाइन से कॉलोनी के कुछ हिस्से में छह इंची पाइप लाइन से भी पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। सड़क के किनारे ही इन मुख्य लाइनों के वाॅल्व लगे हैं, मगर मिट्टी तले दबने की वजह से ये वाॅल्व खराब होकर लीक हो रहे हैं। इसी वजह से इलाके के लोगों को पेयजल आपूर्ति में भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अब वाॅल्व के लिए अलग से चैंबर निर्माण का खाका तैयार किया है। जिस पर करीब 80 हजार रुपये का बजट खर्च होगा। चैंबर निर्माण के बाद वाॅल्व में मिट्टी फंसने की संभावनाएं नहीं रहेगी। वहीं बार-बार वाॅल्व भी खराब होकर लीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
न्यू भारत नगर कॉलोनी में हर दस कदम पर खोदे दस गड्ढे, लीकेज का पता नहीं चला
शहर के राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे न्यू भारत नगर कॉलोनी में पेयजल लाइन लीकेज के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने करीब एक पखवाड़े में हर दस कदम पर करीब दस गहरे गड्ढे खोदकर मुख्य लाइन की लीकेज को ठीक करने का काम शुरू किया था। लेकिन अभी तक न लीकेज का पता लगा है न ही गड्ढों को पाटा गया है। सड़क के बीच खोदे गए ये गड्ढे रात के समय हादसों की वजह भी बने हैं, क्योंकि दोपहिया वाहन चालक इनमें फंसकर चोटिल हो रहे हैं। दूर से इन गहरे गड्ढों का पता नहीं चलता, मगर नजदीक आने पर अचानक ब्रेक लगाने पर भी वाहन चालक अपना संतुलन खोकर गिरकर चोटिल हो जाता है। क्षेत्र के लोगों ने जल्द लीकेज का पता लगाने और गड्ढों को भरने की मांग की है।
बाग कोठी इलाके में लोग गटक रहे गंदा पानी, समाधान में जुटा विभाग
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ का इलाका बागकोठी में भी लोग गंदा पानी पी रहे हैं। हालांकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी लगातार यहां गंदे पानी की वजह ढूंढने में लगे हैं, मगर अभी तक न लीकेज मिली है न समाधान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में नई लीकेज हो रही हैं, जो गंदे पानी की आपूर्ति की वजह बन रही हैं।

राजीव कॉलोनी में वाॅल्व के लिए नए चैंबर का निर्माण कराया जाएगा। वाॅल्व सडक़ किनारे होने के कारण बार बार मिट्टी के नीचे दब रहा था। इस वजह से वाॅल्व खराब भी हो रहे थे। मगर चैंबर बनाए जाने के बाद इस तरह की समस्या का स्थायी समाधान होगा। बागकोठी क्षेत्र में भी लीकेज का समाधान जल्द कराया जाएगा।
- सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article