फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the Nagar Parishad will get the Chowk at Ghantaghar and Dinod Gate repaired with a budget of 10 lakhs

Bhiwani News: अब नगर परिषद घंटाघर और दिनोद गेट पर चौक की 10 लाख के बजट से कराएगा मरम्मत

Sun, 01 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 01 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now the Nagar Parishad will get the Chowk at Ghantaghar and Dinod Gate repaired with a budget of 10 lakhs
शहर के हांसी गेट पर टूटी पड़ी रेलिंग। 
भिवानी। अब नगर परिषद शहर के क्षतिग्रस्त चौक-चौराहों की मरम्मत का काम कराएगा। इसके लिए नगर परिषद ने शहर के घंटाघर (पंडित नेकीराम शर्मा चौक) और दिनोद गेट(महाराजा नीमपाल सिंह चौक) की मरम्मत का काम कराएगा। नगर परिषद ने करीब दस लाख के बजट से दोनों चौराहों की मरम्मत कार्य के वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं, जिसके बाद राजस्थान से पत्थर आने पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

हाल ही में घंटाघर चौक वाहन की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे पहले भी अवैध होर्डिंग्स लगाने की वजह से चौक कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसी के चलते नगर परिषद ने शहर के चौक-चौराहों का सुंदरीकरण कराए जाने के साथ खस्ताहाल चौक की मरम्मत के लिए भी अलग से कार्यों के टेंडर कराए हैं।
विज्ञापन

शहर का घंटाघर महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम चौक के नाम से बना है। यहां चौराहे पर चारों तरफ घड़ी भी लगी है, जिसका हर घंटे पर घंटा बजता है। हालांकि चौराहे का नवीनीकरण का काम कुछ अर्से पहले ही कराया गया था, लेकिन राजस्थान के लाल रंग के इस पत्थर पर सुंदर नक्काशी तो कराई गई, लेकिन यह पत्थर मजबूती से डट नहीं पाया। चौहारों पर अवैध होर्डिंग्स की भी भरमार रहती है, ऐसे में इन्हें लगाने के चक्कर में चौराहे के चारों तरफ लाइटों के लिए पत्थर की नक्काशी कर बनाए गए लैंप भी टूट चुके हैं। वाहन की टक्कर के बाद तो चौराहे के एक तरफ का बाहरी पत्थर ही टूटकर बिखर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल दिनोद गेट महाराजा नीमपाल सिंह चौका का भी है, यहां पर भी होर्डिंग्स लगाने की वजह से चौराहा क्षतिग्रस्त हो चुका है। नगर परिषद ने दोनों चौराहों की मरम्मत कराने के लिए करीब दस लाख के बजट से टेंडर कराकर एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किए हैं। जिसके बाद इन दोनों चौराहों पर पहले से लगाए गए राजस्थानी लाल पत्थर से ही काम कराया जाएगा।

----------------
वर्सन:::
नगर परिषद शहर के सभी प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण के काम करा रही है। हांसी गेट और अग्रसैन चौक पर चौक के नवीनीकरण का काम चल रहा है। इसी के साथ शहर के घंटाघर और दिनोद गेट चौक की मरम्मत के लिए भी अलग से टेंडर कराकर वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। इन दोनों चौराहों पर राजस्थान से पत्थर मंगवाया गया है। पत्थर आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed