{"_id":"650c7a0106d8ff2702052474","slug":"now-the-education-board-will-give-priority-to-its-schools-in-the-pilot-study-of-ib-bhiwani-news-c-21-hsr1027-223420-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब आईबी से पायलट स्टडी में शिक्षा बोर्ड देगा अपने स्कूलों को प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब आईबी से पायलट स्टडी में शिक्षा बोर्ड देगा अपने स्कूलों को प्राथमिकता
Thu, 21 Sep 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। अब इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (आईबी) स्विट्जरलैंड से पायलट स्टडी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब संबद्धता रखने वाले विद्यालयों को प्राथमिकता देगा। दरअसल, आईबी से स्टडी के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के स्कूलों से 30 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं, जिसमें से हरियाणा बोर्ड के साथ सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों ने भी इससे जुड़ने की इच्छा जताई है। आईबी से जुड़ने के बाद स्कूलों में शिक्षा के मानक भी अंतर राष्ट्रीय स्तर के होंगे। ऐसे में शिक्षा बोर्ड अब निर्धारित तिथि के बाद सभी स्कूलों को शार्टलिस्ट कर अंतिम सूची जारी करेगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (आईबी) स्विट्जरलैंड के साथ एमओयू साइन किया हुआ है। इसके तहत हरियाणा के स्कूलों में भी आईबी की तर्ज पर अंतर राष्ट्रीय मानकों पर बच्चों को पायलट तौर पर शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए स्कूल में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी उस स्तर की ट्रेनिंग मिलेगी। इसके लिए हरियाणा में संचालित सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय से जुड़े राजकीय और अराजकीय विद्यालय शामिल हो सकते हैं। इन स्कूलों में आईबी के स्तर का ही पाठ्यक्रम बच्चों को पढ़ाया जाएगा और उसी मानकों पर शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। शुरुआत में हरियाणा के काफी स्कूलों ने इसमें रुझान दिखाया है। बोर्ड अधिकारियों की मानें तो 30 सितंबर तक स्कूल आईबी से पायलट स्टडी व टीचर ट्रेनिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इस योजना में स्कूलों की भागेदारी बढ़ाने के लिए इसकी अंतिम तिथि को भी बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल बोर्ड की प्राथमिकता में हरियाणा बोर्ड से संबद्धता वाले स्कूलों को ही ज्यादा से ज्यादा आईबी पायलट स्टडी से जोड़ने का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।
आईबी से पॉयलेट स्टडी एवं टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए एमओयू साइन किया है। हरियाणा में संचालित किसी भी बोर्ड से ताल्लुक रखने वाला सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय इसमें आवेदन कर सकता है। बाद में स्कूलों को शार्ट लिस्ट किया जाएगा। प्राथमिकता हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धता रखने वाले विद्यालयों को मिलेगी। सीबीएसई से भी काफी स्कूलों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
-डॉ वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।