फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now one and a half lakh children of the district will be benefited by adding thick grains to the mid-day meal plate

Bhiwani News: अब मिड-डे मील की थाली में मोटा अनाज जुड़ने से जिले के डेढ़ लाख बच्चों को मिलेगा फायदा

Sun, 03 Sep 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 03 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now one and a half lakh children of the district will be benefited by adding thick grains to the mid-day meal plate
भिवानी। अब मिड-डे मील की थाली में मोटा अनाज बच्चों में पौष्टिकता बढ़ाएगा। इससे जिले के करीब डेढ़ लाख बच्चों को फायदा होगा। रोजाना ही बच्चों को नए मेन्यू के हिसाब से बच्चों को पौष्टिकता से भरपूर भोजन मिलेगा। हरियाणा प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने माह में चार सप्ताह के लिए रोजाना मिड-डे मील के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। इससे जिले के 449 प्राइमरी और 294 अपर प्राइमरी विद्यालयों में नए शेड्यूल के हिसाब से अब मध्याह्न भोजन तैयार होगा।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने प्राइमरी और अपर प्राइमरी राजकीय स्कूलों में मिड-डे मील के तहत बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील में मोटे अनाज की मात्रा को बढ़ा दिया है। इसके लिए स्कूल मुखिया को भी अब पूरे माह चारों सप्ताह में रोजाना अलग-अलग मेन्यू से खाना तैयार किया जाएगा। पहले केवल सोमवार से शनिवार तक ही अलग-अलग शेड्यूल था। मगर, अब हर सप्ताह रोजाना ही अलग-अलग मिड-डे मील का शेड्यूल से भोजन पकेगा। जिले में 743 सरकारी स्कूलों में करीब डेढ़ लाख बच्चे मध्याह्न भोजन के दायरे में आते हैं। जिनका पोषण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने मिड डे मील का नया मेन्यू जारी किया है। मोटे अनाज को बढ़ावा दिया गया है। हर दिन स्कूलों में अलग-अलग मेन्यू के हिसाब से मिड-डे मील भोजन बच्चों को परोसा जाएगा। सभी स्कूल मुखियाओं को हिदायतें जारी की गई हैं। प्रत्येक स्कूल में मिड-डे मील इंचार्ज यह भी सुनिश्चित करेगा कि मेन्यू में किस अनुपात में कौन सा पौष्टिक आहार बच्चों को दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संतोष नागर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भिवानी।
प्राइमरी और अपर प्राइमरी के लिए मध्याह्न भोजन का नया शेड्यूल
प्रथम सप्ताह
सोमवार- पुलाव काला चना
मंगलवार- रोटी के साथ घीया चना दाल
बुधवार- राजमा चावल
वीरवार- कढ़ी पकोड़ा के साथ चावल
शुक्रवार- हलवा के साथ काला चना
शनिवार- पराठा साथ दही
दूसरे सप्ताह
सोमवार- पौष्टिक खिचड़ी
मंगलवार- मीठा दलिया

बुधवार- सोया पूरी, सब्जी साथ चना और आलू

वीरवार- रागी खिचड़ी

शुक्रवार- बेसन पूड़ा
शनिवार- द्वितीय शनिवार की छुट्टी

तीसरा सप्ताह

सोमवार- चावल और दाल

मंगलवार- रोटी के साथ मूंग मसूर की दाल

बुधवार- मिस्सी रोटी और मौसमी सब्जी

वीरवार- मीठे चावल

शुक्रवार- पौष्टिक नमकीन दलिया

शनिवार- गेहूं के आटे से बने गुलगुले

चौथे सप्ताह

सोमवार- पुलाव काला चना

मंगलवार- रोटी के साथ घीया चना दाल

बुधवार- राजमा चावल

वीरवार- कढ़ी पकोड़ा के साथ चावल

शुक्रवार- हलवा के साथ काला चना

शनिवार- पराठा साथ दही

ये है सप्ताह में पुराना मध्याह्न भोजन का शेड्यूल

सोमवार- मिस्सी रोटी और मौसमी सब्जी

मंगलवार- दूध का मीठा दलिया

बुधवार- सब्जियों का पुलाव

वीरवार- कढी पकोड़ा और चावल

शुक्रवार- पौष्टिक खिचड़ी

शनिवार- मीठी खीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed