फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now once the tank is full, the whole city will drink water for 20 days

अब एक बार टैंक गया भर तो 20 दिन पानी पीयेगा पूरा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now once the tank is full, the whole city will drink water for 20 days
भिवानी के पुराने जलघर में बनकर तैयार हुआ पानी का टैंक। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। अब एक बार टैंक भरा तो 20 दिन तक पूरा शहर पीनी पीयेगा। यानी एक बार पानी के टैंक भरने के बाद 20 दिन तक शहर में नियमित पानी की आपूर्ति हो सकेगी।
महम रोड के पुराने जलघर में नया टैंक बनकर तैयार हो चुका है, जिसमें पानी भंडारण की क्षमता भी 14 करोड़ 39 लाख 10 हजार लीटर पानी संग्रहण की है। इतना ही नहीं नए साल में शहरवासियों के लिए पेयजल संकट से निजात दिलाने की नई उम्मीद भी जगी है। एक टैंक बनकर तैयार हुआ है तो उसी के साथ पुराने दो टैंकों को तोड़कर उनकी जगह नया टैंक बनाने का मसौदा भी भेजा है। अगर इसे मंजूरी मिलती है तो फिर पूरे 32 दिन तक पेयजल आपूर्ति का काम चल जाएगा।
भिवानी शहर की करीब ढाई लाख की आबादी की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए तीन बड़े जलघर हैं, लेकिन महम रोड स्थित पुराना जलघर चार दशक पुराना है, जिसके सभी नौ टैंक पानी संग्रहण की क्षमता खो चुके हैं। इन्हीं में से दो टैंकों को तोड़कर अगस्त 2020 में एक बड़ा नया वाटर टैंक बनाने का काम शुरू हुआ था, जिसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। नए टैंक को जल्द ही नगर परिषद द्वारा पब्लिक हेल्थ विभाग अधिकारियों को भी सुपुर्द किया जाएगा। इससे पहले इस टैंक की फाइनल जांच के बाद ज्वाइंट ट्रीटमेंट का काम चल रहा है। इस टैंक में पानी भंडारण की क्षमता पहले से कई गुणा बढ़ गई है। एक अकेले टैंक के अंदर 14 करोड़ 39 लाख 10 हजार लीटर पानी आ जाएगा, जबकि पुराने जलघर में इसके अलावा भी सात टैंक बचे हैं। जिनमें भी इसी टैंक के बराबर पानी का भंडारण होगा। इस टैंक के निर्माण पर करीब 13 करोड़ का भारी भरकम बजट भी खर्च हुआ है।
विज्ञापन

शहर में सीवर का 72 फीसदी तो पेयजल का 80 फीसदी काम हुआ पूरा
अमरूत के तहत शहर की बाहरी कॉलोनियों में नई सीवर और पेयजल लाइनें डालने का काम चल रहा है। सीवर का करीब 72 फीसदी काम पूरा हुआ है, जबकि बाहरी कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अमरूत के तहत 77 करोड़ 93 लाख का बजट मंजूर है। पहले ये बजट 62 करोड़ मंजूर हुआ था, जिसे बढ़ाया गया है। फिलहाल अमरूत के तहत शहर की 50 से अधिक कॉलोनियों में नई पेयजल व सीवर लाइन डाली जा चुकी है। 31 अगस्त 2022 तक परियोजना के तहत चल रहे कार्यों को पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के टैंकों को 32 दिन में एक बार मिलता है नहरी पानी
सिंचाई विभाग के शेड्यूल के हिसाब से शहर के जलघर के वाटर टैंकों को 32 दिन में एक बार पानी की आपूर्ति मिलती है। टैंकों की भंडारण क्षमता ज्यादा नहीं होने के कारण नहर आने से पहले ही शहर जल संकट झेलता है। ज्यादा दिक्कत गर्मी के मौसम में होती है, क्योंकि खपत बढ़ जाती है मगर पानी की आपूर्ति डिमांड के अनुरूप नहीं हो पाती, लेकिन नए टैंक के बाद आपूर्ति बेहतर होगी। संवाद
कुछ काम बाकी है
जलघर में नया टैंक बन चुका है, लेकिन अभी उसे पब्लिक हेल्थ को हैंडओवर नहीं किया है। टैंक में कमीशनिंग यानी ज्वाइंट ट्रीटमेंट का काम चल रहा है। इसके बाद टैंक को इन आउट पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 31 मार्च तक की मोहलत है, लेकिन शहर में नई सीवर व पेयजल लाइन डालने का काम भी सिर्फ 20 से 25 फीसदी तक ही बचा है। जिसे पूरा कर लिया जाएगा।

- मनेंद्र श्योकंद, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।
नियमित आपूर्ति होगी संभव
नया वाटर टैंक बनने के बाद पुराने जलघर की पानी संग्रहण की क्षमता काफी मजबूत हो जाएगी। जिसके बाद अगली बार नहर आने तक पेयजल आपूर्ति को नियमित रख पाना संभव हो जाएगा। हमें उम्मीद है कि गर्मी के मौसम से पहले इसका इस्तेमाल शुरू हो जाएगा।
- प्रवीण जांगड़ा, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा पब्लिक हेल्थ विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed