फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now instead of 11 hours in rural areas, electricity will be available for 16 hours, schedule changed

Bhiwani News: अब ग्रामीण क्षेत्र में 11 घंटे के बजाय 16 घंटे मिलेगी बिजली, बदला शेड्यूल

Mon, 01 May 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Now instead of 11 hours in rural areas, electricity will be available for 16 hours, schedule changed
भिवानी। अब ग्रामीण क्षेत्र में 11 घंटे नहीं बल्कि 16 घंटे तक ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति मिलेगी। निगम ने फिर से पुराने शेड्यूल के हिसाब से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की है। दरअसल अप्रैल में फसल कटाई के दौरान दिन के समय सात घंटे बिजली कट का शेड्यूल निगम ने जारी किया था। अब फसल कटाई पूरी होने के बाद निगम ने इस कट का वापस ले लिया है।
विज्ञापन

मौसम बदलाव के बावजूद रोजाना जिले में बिजली की खपत भी घट-बढ़ रही है। अप्रैल में अधिकतम खपत 94 लाख यूनिट तक पहुंच चुकी है तो दस दिन में न्यूनतम खपत 68 लाख यूनिट तक आई है। जिन गांवों में निगम ने जगमग योजना से जोड़ा है, उनमें चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अप्रैल में फसल कटाई के दौरान दिन के समय सात घंटे के जारी शेड्यूल ने ग्रामीण इलाके के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी थी। हालांकि निगम ने ये कदम फसलों में बिजली लाइनों की स्पार्किंग में चिंगारी से आग न लगे इसलिए उठाया था, मगर दिन भर बिजली गुल रहने से ग्रामीण इलाके में लोगों के रोजमर्रा के काम भी ठप हो चुके थे। अब किसानों की फसल कटाई का काम पूरा हो चुका है। इसी के साथ निगम ने अपना सात घंटे के कट का शेड्यूल भी समाप्त कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में 16 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। फसल कटाई के दिनों में सिर्फ 11 घंटे ही ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति मिल पा रही थी। भिवानी जिले में ग्रामीण क्षेत्र में करीब ढाई लाख से पौने तीन लाख बिजली उपभोक्ता हैं। जबकि कृषि क्षेत्र के लिए भी करीब पचास हजार ट्यूबवेल कनेक्शन हैं। किसानों ने अब फसल कटाई के साथ अगली फसल की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिसके लिए खेतों में ट्यूबवेल से पानी लगाने की भी जरूरत है। निगम के नए शेड्यूल से अब किसानों को कटौती के बाद शेड्यूल के हिसाब से बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है दस दिनों में जिले भर में बिजली की खपत
तारीख- खपत लाख यूनिट में
20 अप्रैल- 74.81
21 अप्रैल- 71.56
22 अप्रैल 74.24
23 अप्रैल- 68.45
24 अप्रैल- 70.69
25 अप्रैल- 80.41
26 अप्रैल- 82.78
27 अप्रैल- 94.11
28 अप्रैल- 81. 69
29 अप्रैल- 85.93
30 अप्रैल- 82.70

फसल कटाई के दौरान के सात घंटे कटौती के शेड्यूल को समाप्त कर ग्रामीण क्षेत्र में 16 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। जिन गांवों को जगमग योजना से जोड़ा गया है। उनमें ग्रामीणों को शहरी तर्ज पर चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। मौसम में परिवर्तन की वजह से रोजाना बिजली खपत घट-बढ़ रही है।
-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed