फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now has 25 per cent of water supply

अब पानी की सप्लाई में होगी 25 फीसदी की कटौती

Thu, 31 Dec 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Thu, 31 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सर्दी के मौसम में भी जलसंकट की आहट सुनाई देने लगी है। नहर में पानी अब 30 की बजाए 45 दिन में आने की अधिसूचना आने के बाद पेयजल सप्लाई में 25 प्रतिशत की कटौती की तैयारी हो गई है। सभी जलघरों, एसडीओ को इस बारे में निर्देश दे दिए है और बृहस्पतिवार से यह कटौती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नहरों में पानी की कमी के चलते कटौती का निर्णय लिया गया है। अब नहरों में पानी 30 दिन की बजाए 45 दिन में आएगा। यह नोटिफिकेशन जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास आई तो बुधवार को इस मसले पर स्थानीय जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पानी कम से कम 45 तक चलाने की योजना पर विचार विमर्श किया गया। नहरों में कम पानी आने के चलते तुरंत प्रभाव से पानी की सप्लाई में 25 फीसदी की कटौती का निर्णय लिया गया। इस बारे में सभी एसडीओ को निर्देश दिए गए। फिलहाल 50 एमएलडी पानी की सप्लाई शहर के लिए हो रही है और अब इसे 37 एमएलडी तक किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले 10 फीसदी और अब 15
सर्दी के मौसम में पहले ही पानी की कटौती की जा रही है। करीब 10 फीसदी की कटौती की जा रही है। अब नए निर्देश कटौती को 25 फीसदी तक बढ़ाने के है। अधिकारियों का मानना हे कि सर्दी के मौसम में पानी की मांग अपेक्षाकृत कम रहती है, ऐसे में कटौती से ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। नए निर्णय के तहत जहां एक घंटा सप्लाई की जा रही है वहां अब पौना घंटा सप्लाई की जाएगी और जहां डेढ़ घंटा सप्लाई हो रही है वहां 35 से 40 मिनट सप्लाई की जाएगी। गांवों में पेयजल की समस्या अधिक है। एक जांच में सामने आया है कि टैंकों में स्टोरेज के बाद शुरूआती 10-12 दिन कर्मचारी खूब पानी चलाते हैं, जिससे पानी जल्दी खत्म हो जाता है और महीने के अंतिम 15 से 20 दिन ग्रामीण परेशान रहते है। इसके लिए अब सभी जलघरों पर सूचनापट्ट लगाया जाएगा। जिस पर जलघर में कितना और कितने दिन के लिए पानी है कि सूचना दी जाएगी ताकि कोई कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरलू के लिए आउटसोर्सिंग
जनस्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण जलघरों पर नियमित कर्मचारी है मगर इन नियमित कर्मचारियों ने चार-पांच हजार रुपये में प्राइवेट कर्मचारी रख रखे है, जो इनकी जगह काम कर रहे है। नियमित कर्मचारी कहीं अन्य जगह काम या अपने घरेलू कार्य निपटाने में लगेंगे। ऐसे मामलों की शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास भी आई है। जिसके बाद सभी उपमंडल अभियंताओं को ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए गए है।

--

वर्जन:::
अब नहरों में 45 दिन में पेयजल सप्लाई आएगी। ऐसे में 45 दिन के लिए पानी स्टोर करना होगा। पहले 30 दिन में नहर आती थी। नहरों के समय में कटौती के चलते पेयजल सप्लाई में 25 फीसदी की कटौती की जा रही है। अभी सर्दी है तो कटौती का ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। ग्रामीण जलघरों पर सूचना पट्ट भी लगाए जाएंगे। साथ ही उपमंडल अभियंताओं से प्राइवेट लोगों से  काम करवाने वाले नियमित कर्मचारियों की सूची भी मांगी है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed