{"_id":"b20a8196629989b6f9b30c4d58e1a3e6","slug":"now-get-better-medical-facilities-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अस्पताल में मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अस्पताल में मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत जिला अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने, पूरे देश में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर करने, एक स्टैंडर्ड मेंटेन करने की कवायद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को हिसार व सोनीपत से विशेषज्ञों की टीम ने अस्पताल के पांच विभागों का निरीक्षण कर उनकी व्यवस्थाएं जानी। टीम के सदस्य दोपहर बाद तक अस्पताल की पांच व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रहे। नेशनल सर्टिफिकेट के लिए कम से कम 70 फीसदी अंक होने अनिवार्य है।
केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सभी अस्पतालों का एक स्टैंडर्ड तय किया है ताकि सभी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। इसके तहत सभी सेवाओं के लिए प्वाइंट निर्धारित किए गए है। हरेक विभाग के लिए कम से कम 70 फीसदी अंक जरूरी है। सभी जिला स्वास्थ्य विभाग को अपने अपने यहां पहले असेसमेंट करने और फिर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर असेसमेंट कराने के निर्देश दिए है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को हिसार, सोनीपत से नौ विशेषज्ञों की टीम सामान्य अस्पताल पहुंचे। टीम ने एक-एक कर ब्लड बैंक, नीकू, ऑपरेशन थियेटर, लैब, प्राइवेट वार्ड का निरीक्षण किया। अपने स्तर पर असेसमेंट कर रिपोर्ट तैयार की।
अस्पताल टीम का यह है स्वयं मूल्यांकन
विभाग अंक
लैब 69.01
ऑपरेशन थियेटर 86.21
ब्लड बैंक 77.9
नीमू 89.8
ये रहे निरीक्षण टीम में शामिल
टीम में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र सिंह व डॉ. आदर्श शर्मा, हिसार से डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. नीरज, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. अभय राम, सोनीपत से डॉ. सिमरन, डॉ. स्वाति शामिल रही।
विज्ञापन
वर्जन:::
नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत सभी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक स्टैंडर्ड तय किया गया है। जिसमें कम से कम 70 फीसदी सुविधाएं होनी चाहिए। सभी के मानक तय है। आज टीम ने निरीक्षण किया है। हमने पांच विभागों के लिए आवेदन किया था।
डा. हेमंत, कार्यकारिणी पीएमओ, सामान्य अस्पताल
वर्जन::
अब मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के स्टैंडर्ड तय किए गए है। सभी के मानक तय है और जो विभाग 70 फीसदी मानकों पर खरा नहीं उतरता, उसे नेशनल सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। हमारे पांच विभाग बेहतर है। बाकी को भी सुधारने का प्रयास किया गया है।
नवीन कोकचा, डिस्ट्रिक क्वालिटी मैनजर, स्वास्थ्य विभाग