फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now during the MPHW survey Sarpanch, Panch and Ward Councilor will also give information about positive patients

Bhiwani News: अब एमपीएचडब्ल्यू सर्वेक्षण के दौरान सरपंच, पंच और वार्ड पार्षद को भी देगा पॉजिटिव मरीजों की जानकारी

Sat, 02 Sep 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 02 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now during the MPHW survey Sarpanch, Panch and Ward Councilor will also give information about positive patients
निजी अस्पताल को नोटिस देते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
भिवानी। अब ग्रामीण और शहरी दायरे में डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया पॉजिटिव आने वाले मामलों की जानकारी स्वास्थ्य कर्मी सरपंच, पंच और वार्ड पार्षद को भी देंगे। ताकि समय रहते इलाके में फॉगिंग जैसे जरूरी कदम उठाकर मच्छर का खात्मा किया जा सके।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं मलेरिया का संक्रमण अभी ज्यादा नहीं है। चिकनगुनिया का भी अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। ग्रामीण क्षेत्र में मच्छर का लारवा लगातार अपने डंक का प्रभाव छोड़ रहा है, जिसकी रोकथाम के लिए अभी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। अधिकांश ग्राम पंचायतों के पास तो फॉगिंग मशीनें तक नहीं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की करीब 152 टीमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में घर-घर सर्वेक्षण कर रही हैं। ये टीमें घरों के अंदर पानी के ठहराव वाली जगहों पर मच्छर के लारवा भी देख रही हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के एमपीएचडब्ल्यू को सख्त हिदायतें दी हैं कि वे जिस भी इलाके के अंदर सर्वेक्षण करेंगे उसके शुरुआती और आखिरी मकान तक की पूरी डिटेल और उनके नंबर भी मुहैया कराएंगे। इसके अलावा जिन इलाकों में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया का पॉजिटिव मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस इलाके के मुखिया यानी सरपंच, पंच और शहरी दायरे के वार्ड पार्षद को इसकी सूचना भी देगा, ताकि उस इलाके में जरूरी कदम उठाए जा सकें। ग्रामीण व शहरी दायरे में ज्यादातर दिन के समय फोगिंग कराई जा रही है जो मच्छर पर प्रभावी नहीं हो पा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के अनुसार शाम छह बजे बाद ही फोगिंग करानी होगी। जिन इलाकों में पॉजिटिव केस मिले हैं, उन घरों में बाहर की बजाए अंदर फोगिंग करानी अनिवार्य है। भिवानी जिले में अब तक डेंगू के इस साल 20 मामले सामने आ चुके हैं।

शहर के निजी अस्पताल में मिला मच्छर का लारवा, विभाग ने दिया नोटिस
शहर के एक निजी अस्पताल परिसर में लगे कूलर के अंदर स्वास्थ्य विभाग को मच्छर का लारवा मिला है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल के संचालक को नोटिस दिया है। नोटिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह भी सख्त हिदायतें दी गई हैं कि भविष्य में अगर अस्पताल परिसर में मच्छर का लारवा मिला तो एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। निजी अस्पताल में मच्छर का लारवा मिलना काफी गंभीर बात है जहां पहले से ही मरीज अपना इलाज करा रहे हैं अगर इन मरीजों को मच्छर काटता है तो डेंगू व मलेरिया का खतरा भी होगा।

जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की जांच के लिए नागरिक अस्पताल के एएसएच लैब कमरा नंबर 39 में है। इसके अंदर निशुल्क जांच की जा रही है। जहां पर पॉजिटिव मामले मिल रहे हैं उन इलाकों के जनप्रतिनिधियों को भी इसकी सूचना दी जा रही है ताकि समय रहते प्रभावी कदम उठा सकें।
-डॉ रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article