{"_id":"66c904d8ca2af36dff017474","slug":"no-doctor-came-to-the-ultrasound-room-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122084-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य: घंटों इंतजार में बाहर बैठी रहीं महिलाएं, अल्ट्रासाउंड कक्ष में नहीं आया कोई चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य: घंटों इंतजार में बाहर बैठी रहीं महिलाएं, अल्ट्रासाउंड कक्ष में नहीं आया कोई चिकित्सक
Sat, 24 Aug 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठे मरीज।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी अल्ट्रासाउंड कक्ष में कोई चिकित्सक नहीं आया। कक्ष के बाहर महिलाएं कतार में कई घंटों तक इंतजार करती रहीं। लेकिन दोपहर बाद तक अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों की किसी ने सुध नहीं ली।
मरीज भी काफी इंतजार कर लौट गए, जबकि कई मरीजों को प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जाना पड़ा। दरअसल, नागरिक अस्पताल में पिछले दो दिनों से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह अल्ट्रासाउंड चिकित्सक की आपात विभाग में रात्रि ड्यूटी लगाया जाना बनी। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड का चिकित्सक छुट्टी पर चला गया। जिस वजह से दूसरे दिन भी अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों ने कहा कि वे दो दिनों से यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई चिकित्सक नहीं मिलता। बाहर रिसेप्शन पर भी कोई कर्मचारी नहीं है।
जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना ही करीब 55 से 60 मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए यहां दो मशीनें लगी हैं, जिसमें केवल एक ही मशीन का संचालन होता है। गर्भवती महिलाओं के साथ आपात विभाग में आने वाले मरीजों के भी अल्ट्रासाउंड सुझाए जाते हैं, लेकिन दो दिन से ये काम ठप पड़ा है। शुक्रवार को भी उमस भरी गर्मी में महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए चिकित्सक के आने का इंतजार करती रही, लेकिन दोपहर बाद तक कोई नहीं आया। दोपहर दो बजे के बाद महिलाओं को घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
ये बोले मरीज
पिछले कुछ अर्से से मेरे पेट में दर्द रहता है। मैंने चिकित्सक से चेकअप कराया था, उसने दवा देने से पहले अल्ट्रासाउंड का सुझाव दिया है। पिछले दो दिनों से मैं यहां आ रहा हूं, लेकिन डॉक्टर नहीं होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ है। मेरे पेट का दर्द लगातार बढ़ रहा है। जब तक अल्ट्रासाउंड नहीं होता चिकित्सक भी दवा नहीं लिखेगा। क्योंकि इसी रिपोर्ट के बाद उसका इलाज आगे बढ़ेगा।
- सुनील कुमार, गांव पहाड़ी निवासी।
मुझे कुछ अर्से से पेट में दर्द की वजह से परेशानी होती है। मैंने जिला नागरिक अस्पताल में चेकअप कराया तो चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बोला। अल्ट्रासाउंड का चिकित्सक छुट्टी पर गया है। बाहर कोई कर्मचारी भी तैनात नहीं मिला। करीब ढाई घंटे तक अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर इंतजार कर घर लौटना पड़ा। -सरोज देवी, दांग खुर्द निवासी।
मैंने चिकित्सक से चेकअप कराया तो उसने पहले अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लाने के लिए बोला है। अल्ट्रासाउंड की पर्ची कटाकर मैं कक्ष के बाहर पहुंची तो पता चला कि डॉक्टर तो छुट्टी पर गया है। अब या तो बाहर प्राइवेट अल्ट्रासाउंड पर महंगे दाम चुकाकर अल्ट्रासाउंड कराओ या फिर शनिवार को फिर से यहां आओ। मेरे से पहले यहां काफी मरीज भी इसी तरह की परेशानी झेल रहे हैं। -पूजा, भिवानी निवासी।
अल्ट्रासाउंड चिकित्सक की आपातकालीन विभाग में रात्रि शिफ्ट में ड्यूटी के कारण शुक्रवार को वे अवकाश पर रहे हैं। शनिवार से जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। -डॉ. बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।