फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nine more found korana positive

नौ और मिले कोराना पॉजिटिव

Mon, 17 Aug 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nine more found korana positive
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रविवार को दिनभर में नौ नए सक्रमित केस आए। जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 954 तक पहुंच गया है। शनिवार को भी तीन पॉजिटिव मिले थे। पिछले दो दिन में 14 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब 838 ठीक हो चुके है और 108 एक्टिव केस हैं। रविवार को भी 65 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में रविवार को सुबह एक कोरोना पॉजिटिव सामने आया, जो कि कैरू भिवानी से 26 वर्षीय महिला है, जो पहले से आए पॉजिटिव के संपर्क में आई है। शाम को आई लिस्ट में आठ पॉजिटिव मिले। जिनमें ढाणी सरोगियान से तीन, बैंक कॉलोनी और रामनगर से दो-दो, एक महम से है। शनिवार को तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिनमें सेवा नगर से 15 वर्षीय किशोर, हालु बाजार से 64 वर्षीय महिला और बवानीखेड़ा के वार्ड 11 से 14 वर्षीय किशोर शामिल है। हालु बाजार वासी महिला का परिवार पकोड़े बनाकर बेचता है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने सभी को सावधानी रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कहीं दो बहने तो कहीं मां-बेटा मिले पॉजिटिव
शाम को आई आठ कोरोना पॉजिटिव में दो कॉलोनियों से दो-दो बहनें पॉजिटिव हैं तो एक जगह मां-बेटा पॉजिटिव मिले। सरोगियान ढाणी से तीन लड़कियां 21 वर्षीय, नौ और 12 वर्षीय है। नौ और 12 वर्ष वाली दोनों लड़कियां सगी बहने हैं। रामनगर से आई दो बच्चियां आठ वर्षीय और पांच वर्षीय दोनों बहने हैं। इनके अलावा बैंक कॉलोनी से 50 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मां-बेटा हैं। महम के 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उसने भिवानी में सैंपल दिया था। ये सभी पॉजिटिव पहले से आए पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed