{"_id":"6851c53aef34fea54000f2a6","slug":"new-sanskrit-course-started-in-cblu-name-of-hindi-department-changed-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-135638-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू में शुरू हुआ संस्कृत का नया पाठ्यक्रम, हिंदी विभाग का नाम बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू में शुरू हुआ संस्कृत का नया पाठ्यक्रम, हिंदी विभाग का नाम बदला
Wed, 18 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में युवाओं को रोजगारपरक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू करते हुए विश्वविद्यालय न केवल हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं में मौलिक शोध और अध्ययन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।
डीन ह्यूमैनिटीज, डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि भारतीय भाषाएं आज के वैश्विक परिदृश्य में रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान कर रही हैं। कई मल्टीनेशनल ब्रांड्स अपने कंटेंट को हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में तैयार कर रहे हैं, जिससे इन भाषाओं में दक्ष युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने हिंदी एवं संस्कृत में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन को भी शामिल किया है।
डॉ. जैन ने बताया कि भारतीय संस्कृति व भाषाओं के व्यापक अध्ययन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अब हिंदी विभाग का नाम बदलकर भारतीय संस्कृति एवं भाषा विभाग रखा गया है, जिससे देशभर से विद्यार्थी यहां अध्ययन और शोध के लिए आकर्षित हो सकें। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए समय-समय पर व्याख्यान, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
एमए हिंदी में 80 सीटें उपलब्ध
विभाग समन्वयक डॉ. दीपक कुमारी ने बताया कि एमए हिंदी में कुल 80 सीटें उपलब्ध हैं। इस कोर्स के लिए सामान्य श्रेणी के छात्रों को किसी भी विषय में स्नातक के साथ न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए यह सीमा 42.75% है। आरक्षण नियमानुसार लागू किया गया है। पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन में 30 सीटें हैं। इसमें वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने स्नातक में हिंदी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 45% अंक प्राप्त किए हों। एमए संस्कृत को इस सत्र से विश्वविद्यालय में शुरू किया गया है। इसमें 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस कोर्स के लिए भी किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून
भारतीय संस्कृति एवं भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लक्खा सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि 26 जून 2025 है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट cblu.ac.in पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं।