{"_id":"637fa5f1175f0167c523c148","slug":"new-machine-for-garbage-disposal-will-be-useful-bhiwani-news-hsr64798819","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कचरा निस्तारण के लिए आई नई मशीन, काम में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कचरा निस्तारण के लिए आई नई मशीन, काम में आएगी तेजी
विज्ञापन
दादरी रोड स्थित डंपिंग प्वॉइंट पर कूड़े का निस्तारण करने के लिए मंगवाई गई नई मशीन। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। दादरी रोड पर शहर के कचरा निस्तारण के कार्य में तेजी लाने के लिए कंपनी की ओर से नई बड़ी मशीन लगाई जाएगी। इससे कचरे का निस्तारण दोगुनी रफ्तार से होगा। फिलहाल कंपनी के पास दो मशीनें हैं, जिसमें एक छोटी और एक बड़ी मशीन है। जो कचरे से प्लास्टिक सहित गीले कचरे को अलग-अलग करने का काम कर रही है। ऐसे में नई मशीन आने के बाद कचरा निस्तारण में तेजी आएगी, जिससे प्लास्टिक, मिट्टी और गीला कचरा अलग-अलग समय से हो पाएगा।
दादरी रोड स्थित कचरा निस्तारण केंद्र में रोजाना 30 से 40 टन कचरे का निस्तारण किया जाता है। अब ये मशीन शुरू होने के बाद महज एक घंटे में 30 टन कचरा निस्तारण किया जा सकेगा। इससे दिनभर में आने वाले 107 टन कचरे का महज तीन घंटे में निस्तारण हो जाएगा।
नगर परिषद ने शहर के कचरे में गीला और सुखा कचरा अलग-अलग कर उसमें से प्लास्टिक, मिट्टी, बायोवेस्ट के निस्तारण का कार्य इंदौर की कंपनी तुलसियान को दिया हुआ है। कंपनी को नगर परिषद की ओर से हुए अनुबंध के अनुसार प्रति टन 1639 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। कचरे के निस्तारण के लिए कंपनी ने दादरी रोड पर दो मशीनें लगाई हुई है। जिनमें एक मशीन रोजाना 10 टन और दूसरी मशीन करीब 20 टन कचरे का निस्तारण करती है। कंपनी ने इस कार्य में तेजी लगाने के लिए नई मशीन मंगवाई है, जिसके उपकरण भी पहुंच गए है जिन्हें सेट करने का कार्य किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक ये बड़ी मशीन भी चालू हो जाएगी, जिसमें एक घंटे में 30 टन कचरा निस्तारण करने की क्षमता है। इस मशीन के आने के बाद कंपनी के कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी और काम भी जल्दी हो सकेगा।
विज्ञापन
गड्ढे भरने में कर रहे मिट्टी का प्रयोग
कचरा निस्तारण केंद्र पर रोजाना 107 टन कचरे में से औसतन करीब 20 से 25 टन मिट्टी निकल रही है। इसका प्रयोग शहर में विभिन्न जगहों पर बने गड्ढों को भरने और जमीन को समतल करने में किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी किसी से रुपये नहीं ले रही। इसके अलावा मिट्टी से खाद भी बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसका पौधों में जैविक उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
फैक्टरी में भेज रहे प्लास्टिक
कचरे में से रोजाना करीब दो से तीन टन निकलने वाले प्लास्टिक को बैग में भरकर फैक्टरियों में भेजा जा रहा है। जहां इसका दोबारा से प्रयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा बायोवेस्ट भी निकल रहा है जिसको नष्ट करने के लिए अलग से केंद्र पर भेजा जा रहा है। वहीं रोजाना 50 से 60 टन निकलने वाले गीले कचरे को भी अलग कर उसको प्रयोग में लाने का कार्य कर रहे हैं।
कचरा निस्तारण का कार्य लगातार चालू है। फिलहाल दो मशीनों से कचरा अलग-अलग किया जा रहा है। इस सप्ताह में तीसरी मशीन भी शुरू हो जाएगी, जिसके बाद कचरा निस्तारण का कार्य जल्दी हो जाएगा।
- अनुभव, डायरेक्टर, तुलसियान ग्रुप।
शहर से निकलने वाले कचरे का निस्तारण का कार्य कंपनी को दिया गया है, जोकि गीला-सुखा, प्लास्टिक, मिट्टी सहित बायोवेस्ट को अलग-अलग कर रही है। मिट्टी का प्रयोग गड्ढे भरने, खाद बनाने में कर रहे हैं। जबकि प्लास्टिक को आगे फैक्टरी में भेजा जा रहा है, जोकि उसका प्रयोग हो रहा है। इसकी जिम्मेदारी भी कंपनी की है। नगर परिषद की ओर से तय अनुबंध में उन्हें भुगतान किया जा रहा है।
- भवानी प्रताप सिंह, प्रतिनिधि, नगर परिषद चेयरपर्सन भिवानी।