{"_id":"5e9c8b5b8ebc3e71195f9f2a","slug":"new-grain-market-bhiwani-bhiwani-news-rtk5515292173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुविधा : पांच दिनों से खरीदी सरसों मंडी में पड़ी, आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुविधा : पांच दिनों से खरीदी सरसों मंडी में पड़ी, आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
चारामंडी में खुले आसमान के नीचे रखे सरसों से भरे कट्टे।
- फोटो : Bhiwani
एक तो मौसम बिगड़ने का डर, दूसरा पहले से मंडी में पड़ी सरसों इस पर अब सोमवार से गेहूं की खरीद किसानों के लिए बड़ी सुविधा बन गई है। सरकार ने सोमवार से किसानों के गेहूं की खरीद के लिए 25 मंडियां निर्धारित की हैं। जबकि 32 मंडियों में पिछले पांच दिनों से सरसों की खरीद जारी है। अब तक करीब डेढ़ लाख से अधिक सरसों के कट्टों की खरीद हो चुकी हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश की सिलाई तक नहीं हुई है। जबकि उठान के इंतजार में एक लाख से अधिक कट्टे पड़े हैं। ऐसे में गेहूं की फसल लेकर मंडी आने वाले किसानों को जगह तक नसीब नहीं होगी। सबसे बड़ी मुश्किल तो इस बार गेहूं खरीद के लिए बनाई गई 14 नई मंडियां हैं, जिनमें अधिकांश तो खुले में ही हैं, यहां पर शेड की कोई व्यवस्था तक नहीं है।
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग सहित दूसरी खरीद एजेंसियों के माध्यम से इस बार पौने तीन लाख मीट्रिक टन गेहूं किसानों से खरीद का लक्ष्किय है। जबकि पिछले साल दो लाख 52 हजार मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद की गई थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिक गेहूं की खरीद होगी। यही हाल सरसों का भी है, इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा सरसों खरीद की जानी है। लेकिन इंतजाम नाकाफी हैं।
लॉकडाउन के दौरान गेहूं और सरसों की खरीद सोमवार से एक साथ जारी रखी जाएगी। लॉकडाउन में मजदूरों के ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। आढ़ति भी अधिकांश कार्य ठेके पर ही देते हैं। यही वजह है कि पांच दिनों से अब तक खरीद की गई अधिकांश सरसों भी मंडी में पड़ी है। जिसके उठान को लेकर ढुलाई ठेकेदारों का इंतजार बना है।
विज्ञापन
मंडियों में सरसों के कट्टों की सिलाई की व्यवस्था कराई जा रही है। कई मंडियों में सरसों का उठान भी हो रहा है। उठान के बाद सरसों को गोदामों में भेजा जा रहा है। सरसों की खरीद लगातार जारी रहेगी।
- संतराम, जिला प्रबंधक हैफेड भिवानी।
सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए 25 मंडियां निर्धारित की गई हैं। इसमें 11 पुरानी और 14 नई मंडियां शामिल हैं। सभी मंडियों में गेहूं खरीद के इंतजाम पूरे किए गए हैं। कुछ मंडियों में शेड की व्यवस्था नहीं हैं, वहां पर हैंडलिंग एजेंटों को फसल सुरक्षित रखने की स्पष्ट हिदायतें दी हैं।
- अनिल कालरा, नोडल अधिकारी सरकारी खरीद एजेंसियां।
36 स्थानों पर होगी गेहूं की खरीद, 11 स्थायी मंडियों के अलावा बनाए 25 परचेज सेंटर
जिला में 36 स्थानों पर गेहूं व सरसों की खरीद साथ-साथ होगी। जिला प्रशासन द्वारा 11 स्थायी मंडियों के अलावा 25 अस्थायी परचेज सेंटर बनाए गए हैं। खाद्य एवं पूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस गेहूं की खरीद करेगा। सरकार के निर्देशानुसार गेहूं खरीद का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। जिला में बवानीखेड़ा, बहल, भिवानी, चांग, धनाना, ढिगावा, जुई, लोहारू, सिवानी, तोशाम व खरक कलां में स्थायी मंडी हैं। इसके अलावा राधा स्वामी सत्संग भवन रोहतक रोड भिवानी, राधा स्वामी सत्संग भवन दिनोद, टीआईटी मैदान नंदगांव, खेल स्टेडियम तिगड़ाना, खेल स्टेडियम मिताथल, खेल स्टेडियम भैणी जाटान, खेल स्टेडियम लेघां हेतवान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम, राजकीय कन्या महाविद्यालय तोशाम, बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू, खेल स्टेडियम ढिगावा, खेल स्टेडियम बड़वा, नया बस स्टैंड सिवानी और पंचायत स्टेडियम गुरेरा में अस्थायी परचेज सेंटर बनाए गए हैं।
इस प्रकार करेंगी एजेंसी खरीद
फसल खरीद का कार्य सोमवार से शनिवार के दौरान होगा। रविवार अवकाश रहेगा। खाद्य एवं पूर्ति विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सरकार के निर्देशानुसार स्थायी मंडियों में बवानीखेड़ा मंडी में सप्ताह के दूसरे, चौथे व छठे दिन हैफेड और पहले, तीसरे और पांचवे दिन वेयर हाउस खरीद करेगी। बहल में सप्ताह के सभी दिन हैफेड द्वारा खरीद की जाएगी। भिवानी में खाद्य एवं पूर्ति विभाग सभी दिन खरीद करेगा। चांग में पहले, तीसरे व पांचवें दिन खाद्य एवं पूर्ति विभाग और दूसरे, चौथे व छठे दिन वेयर हाऊस खरीद करेगा। धनाना में सभी दिन वेयर हाउस खरीद करेगा। ढिगावा में सभी दिन खाद्य एवं पूर्ति विभाग खरीद करेगा। इसी प्रकार से जुई में दूसरे, चौथे और छठे दिन हैफेड तथा पहले, तीसरे और पांचवें दिन एफसीआई खरीद करेगी। लोहारू में पहले, तीसरे और पांचवें दिन खाद्य एवं पूर्ति विभाग और दूसरे, चौथे व छठे दिन हैफेड खरीद करेगा। सिवानी मंडी में सभी दिन हैफेड, तोशाम में सभी दिन वेयर हाउस और खरक कलां में सभी दिन हैफेड खरीद करेगा।
इस प्रकार होगी परचेज सेंटर पर खरीद
परचेज सेंटरों में राधा स्वामी सत्संग भवन रोहतक रोड भिवानी में सभी दिन, राधा स्वामी सत्संग भवन दिनोद, टीआईटी मैदान नंदगांव, खेल स्टेडियम तिगड़ाना, खेल स्टेडियम मिताथल व खेल स्टेडियम भैणी जाटान में सभी दिन खाद्य एवं पूर्ति विभाग, खेल स्टेडियम लेघां हेतवान में सभी हैफेड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम में वेयर हाउस, राजकीय कन्या महाविद्यालय तोशाम में वेयर हाउस, बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू में सभी दिन खाद्य एवं पूर्ति विभाग, खेल स्टेडियम ढिगावा में सभी दिन हैफेड, खेल स्टेडियम बड़वा में सभी दिन हैफेड, नया बस स्टैंड सिवानी में सभी दिन हैफेड और पंचायत स्टेडियम गुरेरा में भी सभी दिन हैफेड द्वारा खरीद की जाएगी। यह जानकारी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अनिल कालड़ा ने दी।