फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New executive of Bharat Vikas Parishad formed, Naresh Thukral elected head

Bhiwani News: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, नरेश ठुकराल चुने गए प्रधान

Sun, 07 Apr 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
New executive of Bharat Vikas Parishad formed, Naresh Thukral elected head
लोहारू छत्रपति शिवाजी शाखा के नवनियुक्त पदाधिकारी व संरक्षक वासु मतानी। 
लोहारू। भारत विकास परिषद की छत्रपति शिवाजी शाखा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। पर्यवेक्षक अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रथम कार्यकारिणी का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नरेश ठुकराल को छत्रपति शिवाजी शाखा का प्रधान चुन लिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व प्रधान सुरेश भारद्वाज, सचिव सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष कर्ण गुप्ता और महिला संयोजिका सविता चौधरी ने संगठन की एक वर्ष गतिविधियों का जिक्र करते हुए आगामी नई कार्यकारिणी का दोगुने उत्साह के साथ सहयोग करने का भरोसा दिलाया। चुनाव पर्यवेक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति से नरेश ठुकराल को प्रधान, मुकेश शर्मा को सचिव और जितेंद्र जांगड़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। तीनों पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। इस मौके पर संरक्षक वासु मतानी, निरंजन तायल, संजय खंडेलवाल, शशि जैन, पुरुषोत्तम, पंकज मेहता, मा. पवन स्वामी, राधेश्याम, जितेंद्र जांगड़ा, सुखवंती, प्रवीण मित्तल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। अशोक शर्मा ने बताया कि जल्दी ही तिथि निर्धारित कर सभी पदाधिकारियों को विधिवत दायित्व सौंपा जाएगा और शपथ दिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed