फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   nagar prishad, meeting, user charge

नप 20 से चार हजार रुपये तक वसूलेगा यूजर चार्ज

Tue, 25 Feb 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
nagar prishad, meeting, user charge
नगर परिषद हाउस की बैठक में हंगामा करते पार्षदो को शांत करते नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव। संवाद - फोटो : Bhiwani
इन दो अधिकारियों नै तो आंदे ए नगर परिषद का भट्ठा बिठा दिया सै, म्हारी तो सुणदे ए कोनी, कोए बात भी नी मानदे। कुछ इसी तरह के लहजे में नगर परिषद के चेयरमैन रणसिंह यादव व वाइस चेयरमैन मामनचंद ने नगर परिषद के अधिकारियों के प्रति अपनी नाराजगी जताई। पदाधिकारियों व पार्षदों ने अधिकारियों को खूब खरी-खरी सुनाई। हंगामे के बीच पहली बार कचरा उठान के बदले यूजर चार्ज लेने का निर्णय लिया गया। 20 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक यूजर चार्ज अब वसूला जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल हाल ही में नगर परिषद में ईओ और कार्यकारी अभियंता आए हैं। सोमवार को हुई नगर परिषद की आम बैठक में मौजूद पार्षदों व चेयरमैन ने इन दोनों ही अधिकारियों पर मनमर्जी से काम करने के आरोप लगाए। नप की बैठक में अधिकारी और पदाधिकारी आपस में ही उलझ गए। पीएमएवाई को लेकर भी पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। पार्षदों के कोपभाजन का शिकार पीएमएवाई कर्मचारी आनंद को होना पड़ा। उसे पार्षदों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दे डाला। बैठक के दौरान बाहर पीएमएवाई के पात्र भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचें, जिनकी फरियाद सुनने के लिए नप वाइस चेयरमैन मामनचंद को बैठक के बीच में ही बाहर आना पड़ा। बैठक में सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक ये हुए फैसले
- शहरवासियों से वसूला जाएगा टैक्स।
- नगर परिषद के पिछले हिस्से में लगाया जाएगा नया गेट।
- घरेलू व कॉमर्शियल साइटों से कूड़ा उठाने को लेकर 20 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक वसूला जाएगा यूजर चार्ज।
- शहर के बाहरी दायरे की अधिकृत कॉलोनियों में सीवरेज व पानी की लाइन डलवाने के साथ साथ गलियों को कराया जाएगा पक्का।
- वार्डों में लगाई जाएंगी एलईडी लाइटें
वार्डों में नहीं हो रही सफाई
बैठक में पार्षद नरेंद्र सर्राफ ने सरकुलर रोड को छोड़कर वार्डों की साफ सफाई नहीं होने की बात कही। इस पर बैठक में मौजूद अधिकारियों को सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं वार्ड नंबर तीन की महिला पार्षद सुशीला ने नेहरू कॉलोनी के अंदर पिछले तीन साल से चार गलियों को पक्का नहीं किए जाने का आरोप लगाया। उसके वार्ड से कूड़ा उठान नहीं होने की भी बात बैठक में रखी। इस पर सेक्टर के सफाई ठेकेदार को मौके पर ही हिदायतें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 से लंबित पड़े हैं कॉमर्शियल और घरेलू नक्शे, अधिकारी कर रहे बहानेबाजी
नप की बैठक में पार्षदों ने 2017 से कॉमर्शियल और घरेलू नक्शे लंबित पड़े होने के आरोप लगाए। पार्षदों ने बताया कि 400 से अधिक नक्शे लंबित पड़े हैं, इनमें से मात्र चार नक्शे ही पास किए गए हैं। इस पर बैठक में मौजूद जेई से जवाब मांगा तो वो ट्रेनिंग दिलाने की बात करने लगा। इस पर पार्षदों ने उन पर बहानेबाजी करने के आरोप लगाए। पीएमएवाई के 500 नक्शे हुए पास, अभी भी काफी नक्शे अटके पड़े हैं।
नप उपाध्यक्ष मामनचंद के कमरे कार्यकारी अभियंता ने किया कब्जा
नप उपाध्यक्ष मामनचंद ने बताया कि कार्यकारी अभियंता ने उसके कार्यालय कक्ष पर कब्जा जमा लिया है। अब अधिकारी अपना नया ठिकाना ढूंढ लें, उन्हें ये कमरा जल्द से जल्द खाली चाहिए। इसे लेकर भी अधिकारियों के साथ नप पदाधिकारियों की बहस हुई।
दस-दस लाख के काम कराने की हुई थी बात, अभी तक नहीं मिली पार्षदों को फूटी कौड़ी
पिछली बैठक में सभी वार्डों के अंदर पार्षदों को अपनी मर्जी से दस-दस लाख रुपये के बजट से काम कराने की बातें कही गई थी। इस बैठक में पार्षदों ने अभी तक वार्डों के विकास के लिए फूटी कौड़ी नहीं मिलने की बात कहते हुए नाराजगी जताई।
मैं सीएम विंडो में शिकायत लगाऊं तब मिलेगा क्या मुझे जवाब
बैठक में वार्ड दस की पार्षद रेखा राघव बोली मैं सीएम विंडो में शिकायत लगाऊं तब मुझे जवाब मिलेगा क्या? यह सवाल उसने सदन की बैठक में उठाया तो सभी भौचक्के रह गए। महिला पार्षद ने कहा कि नगर परिषद में नई लाइटें आई, लेकिन उसे पता ही नहीं, उसके वार्ड की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसे बदलने के लिए भी अधिकारी कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।
सीएम घोषणाओं का बजट नहीं मिलने से अटके 20 करोड़ के काम
नप चेयरमैन रणसिंह यादव ने बताया कि सीएम घोषणा का बजट नहीं आने से 20 करोड़ के विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं। जोहड़ों के सुंदरीकरण के साथ साथ गलियों का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। बजट आने पर ही ठेकेदार आगे का काम करेंगे।

नप की बैठक में कई मुद्दों पर सभी पार्षदों की आम सहमति बनी हैं, जिसमें नप की आमदनी बढ़ाने के साथ साथ कूड़े के सेग्रीगेशन और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर यूजर चार्जेज लगाने, नई एलईडी लाइटें लगाना शामिल है। इसके अलावा बैठक में अधिकारियों को भी एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है कि वे लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
- रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed